Trigrahi Yog 2026: 15 जून को सूर्य गोचर से बनेगा दुर्लभ त्रिग्रही संयोग, इन भाग्यशाली राशियों पर होगी धन की वर्षा
त्रिग्रही संयोग 2026
Trigrahi Yog 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, जून महीने का यह सप्ताह बहुत ही विशेष रहने वाला है. 15 जून को एक दुर्लभ और महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है. इस दिन सूर्य देव, बुध और चंद्रमा का मेल मिथुन राशि में होगा, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. इस त्रिग्रही योग का संयोग 15 जून की सुबह 8 बजकर 13 मिनट से बनेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 15 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन सूर्य और बुध के मेल से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा और चंद्रमा इस दिन को और भी खास बनाएगा. ऐसे में इस संयोग के दौरान कुछ विशेष राशियों की किस्मत चमकने वाली है और साथ ही उनके भाग्य के द्वार भी खुलेंगे.
मिथुन राशि
- त्रिग्रही राजयोग का संयोग मिथुन राशि वाले जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
- इस संयोग से कार्यक्षेत्र में आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति की सराहना होगी।
- अधूरे काम तेजी से पूरे हो सकेंगे.
- अचानक आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है.
- निवेश करने के लिए यह समय आपके लिए बहुत ही लाभकारी है.
- इसके अलावा, समाज और कार्यस्थल में आपका नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाएगा.
सिंह राशि
- सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं, जो इस संयोग का मुख्य हिस्सा हैं.
- यह समय सिंह राशि वाले लोगों के पक्ष में रहेगा.
- इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा.
- वहीं आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है और साथ ही प्रमोशन का भी संयोग बन रहा है.
- इसके अलावा, यदि आपका आत्मविश्वास कम हो गया था, तो वह दोबारा लौट आएगा, जिससे आप कोई भी निर्णय बड़ी आसानी से ले सकेंगे.
- पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और जीवनसाथी के साथ प्रेम व आपसी तालमेल मजबूत होगा.
कन्या राशि
- कन्या राशि के लिए 15 जून को बनने वाला त्रिग्रही संयोग बेहद फलदायी रहने वाला है.
- यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने या नया काम करने की सोच रहे हैं, तो इसका लाभ आपको बहुत जल्द दिखने लगेगा.
- आपकी संचार शैली में सुधार होगा और आप किसी के भी सामने खुद को पहले से बेहतर तरीके से प्रेजेंट कर सकेंग.
- वहीं जो लोग मीडिया या मार्केटिंग के सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिलने का संयोग बन रहा है.
ये भी पढ़ें-महादेव के इस रहस्यमयी मंदिर का चौथा खंभा गिरते ही खत्म हो जाएगा कलयुग? जानिए क्या है मान्यता
तुला राशि
- तुला राशि वाले लोगों के लिए यह संयोग भाग्य का दरवाजा खोलेगी.
- पिछले कई दिनों से आप पूरी मेहनत के साथ काम तो कर रहे थे, लेकिन उसका परिणाम आपको नहीं मिल पा रहा था, वह अब मिल सकेगा.
- भाग्य के भरोसे रुके हुए आपके सारे काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे.
- बिजनेस और नौकरी में आपको बड़ा मुनाफा मिलने वाला है.
- इसके अलावा, आपका मन शांत रहेगा और आपका झुकाव अध्यात्म की ओर ज्यादा रहेगा.