TMC के बागी सांसदों का लेटर आया सामने, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से फ्रैक्शन की मांग
ममता बनर्जी और काकोली घोष
Tmc faction recognition: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट का तूफान देखने को मिल रहा है. ममता को एक के बाद एक कई बड़े झटके लग रहे हैं. विधायकों के बाद अब सांसदों ने भी अलग गुट बनाने की पूरी तैयारी कर ली है.बागी सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावती रुख अपनाते हुए लोकसभा में एक अलग गुट (फ्रैक्शन) बनाने की मांग की है. इसको लेकर सभी बागी सांसदों की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को एक पत्र भी लिखा गया है, जो अब मीडिया के सामने आया है. इसमें सभी बागी सांसदों के साइन और नाम भी हैं.
बागी सांसदों ने अपने पत्र में संसद के भीतर अपनी एक अलग पहचान और बैठने की स्वतंत्र व्यवस्था देने का अनुरोध किया है. सूत्रों के अनुसार, इन सांसदों का दावा है कि पार्टी के भीतर उनकी आवाज को दबाया जा रहा था. लोकसभा अध्यक्ष अब इस पत्र पर कानूनी और संसदीय नियमों के तहत विचार कर फैसला लेंगे. बागी सांसदों का यह पत्र काकोली घोष दस्तीदार की अगुवाई में लिखा गया है.
According to Sources here is the list of 19 out of 20 TMC breakaway MPs that sent their names to the Lok Sabha Speaker’s Office on May 18th.
— ANI (@ANI) June 12, 2026
1. Kakoli Ghosh Dastidar
2. Satabdi Roy
3. Bapi Haldar
4. Dr. Sharmila Sarkar
5. Prasun Bandyopadhyay
6. Jagadish Barma Basunia
7. Asit… pic.twitter.com/MM2rPhYuaf
मतलब साफ है कि अब बागी सांसद किसी भी हालत में रुकने वाले नहीं हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने पत्र लिखकर और साइन कर अपनी बगावत का साफ मैसेज ममता और उनके साथियों को दे दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों के भीतर ही लोकसभा अध्यक्ष इन बागी सांसदों की मांग पर फैसला ले सकते हैं.
इन सांसदों के लैटर पर साइन
- काकोली घोष दस्तीदार
- शताब्दी रॉय
- बापी हलदर
- डॉ शर्मिला सरकार
- प्रसून बंद्योपाध्याय
- जगदीश बर्मा बसुनिया
- असित कुमार मल
- अरूप चक्रवर्ती
- रचना बनर्जी
- सायोनी घोष
- खलीलुर्रहमान
- अबू ताहिर खान
- यूसुफ़ पठान
- मिताली बैग
- माला रॉय
- कालीपद सोरेन
- दीपक अधिकारी
- जून मालिया
- पार्थ भौमिक
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी के पास ही रहेगा नेता प्रतिपक्ष का पद