Kala Hiran Teaser Release: फिल्म ‘काला हिरण’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, दाऊद से लॉरेंस बिश्नोई की तुलना, देखें फर्स्ट लुक

Kala Hiran Teaser Release: टीजर की शुरुआत अदालत के एक दृश्य से होती है, जहां मामले का मुख्य आरोपी अयान खान कठघरे में नजर आ रहा है. फिल्म में अयान के रोल को पूरी तरह सलमान खान की छवि देने की कोशिश की गई है, जिसमें उनकी खास चाल-ढाल, शारीरिक हाव-भाव और हाथ का फेमस ब्रेसलेट भी साफ दिखाई देता है.
Kala Hiran Teaser Release

काला हिरण टीज़र आउट

Kala Hiran Teaser Release: सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘काला हिरण-द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है. यह फिल्म सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच साल 1998 में हुए हिरण शिकार के मामले से जुड़ी हुई है. फिल्म का फर्स्ट लुक 2 मिनट 32 सेकंड का है, जिसमें सभी कलाकारों की झलक दिखाई गई है. बता दें कि इस फिल्म में काशिफ इकबाल लीड रोल में हैं और उन्होंने सलमान का रोल निभाया है. फिल्म ‘काला हिरण’ का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद इसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस छोटे से वीडियो में क्या दिखाया गया है.

‘काला हिरण’ फर्स्ट लुक में क्या दिखाया गया है?

टीजर की शुरुआत अदालत के एक दृश्य से होती है, जहां मामले का मुख्य आरोपी अयान खान कठघरे में नजर आ रहा है. फिल्म में अयान के रोल को पूरी तरह सलमान खान की छवि देने की कोशिश की गई है, जिसमें उनकी खास चाल-ढाल, शारीरिक हाव-भाव और हाथ का फेमस ब्रेसलेट भी साफ दिखाई देता है. कोर्ट रूम में सरकारी वकील दलील देते हुए बताते हैं कि किस तरह 2 अक्टूबर 1998 की काली रात को अयान खान ने दो काले हिरणों का शिकार किया था.

फिल्म में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को एक बहुत ताकतवर और मसीहा जैसे रूप में दिखाया गया है. कहानी में यह दर्शाया गया है कि भले ही 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड पर दाऊद इब्राहिम का राज था, लेकिन आज के दौर में लॉरेंस बिश्नोई उससे भी बड़ा नाम बन चुका है. एक तरफ अयान कानून के शिकंजे में फंसा है, वहीं दूसरी तरफ काले हिरण की हत्या से नाराज लॉरेंस उसकी जान के पीछे पड़ा है और उस पर छिपकर कई जानलेवा हमले भी करवा चुका है.

ये भी पढ़ें-‘शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ता है…’, कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

प्रोड्यूसर ने सलमान खान का नोटिस फाड़ दिया

यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार विवादों के घेरे में रही है. सलमान खान की कानूनी टीम ने इस फिल्म के निर्माण और रिलीज पर रोक लगाने के लिए फिल्म निर्माता को लीगल नोटिस भी भेजा था. हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने झुकने से साफ इनकार कर दिया और कैमरे के सामने ही सलमान खान के नोटिस को फाड़ दिया. उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे इस मामले का सामना अदालत में करेंगे, क्योंकि यह फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है, इसलिए इस पर कानूनी आपत्ति जताने का कोई ठोस आधार नहीं है.

ज़रूर पढ़ें