क्या हार्दिक पंड्या की होगी टीम इंडिया से छुट्टी? ODI WC 2027 से पहले इस दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

Hardik Pandya: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद हार्दिक पंड्या के टीम इंडिया से परमानेंट बाहर होने की अटकलें तेज हो गई हैं.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. भारतीय टीम के लिए यह सीरीज वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. हालांकि इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि पूर्व भारतीय क्रिकेट सुरेश रैना का एक बयान है, जिसके बाद हार्दिक पंड्या के टीम इंडिया से परमानेंट बाहर होने की अटकलें तेज हो गई हैं.

सुरेश रैना ने क्या कहा?

दरअसल हाल ही में भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बता दें, आईपीएल 2026 के दौरान पंड्या को ये चोट आई थी, जिससे वह अभी तक नहीं उभर पाएं हैं. अब ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि पंड्या का बार-बार चोटिल होना टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. रैना का तो यह तक मानना है कि पंड्या की गैरमौजदगी में कप्तान शुभमन गिल के पास अच्छा मौका है कि वह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका देकर उन्हें पंड्या के रिप्लेसमेंट के रूप में तैयार करें.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG ODI Series: कैसे और कहां देखें भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लाइव मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

क्या टीम इंडिया से बाहर होंगे हार्दिक पंड्या?

हाल ही में जियोहॉटस्टार के एक शो पर बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा,”हार्दिक पंड्या कई बार चोटिल होते रहे हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया के पास उनका एक ऐसा बैकअप होना चाहिए, जिसपर भरोसा जताया जा सके.”

बता दें, पिछले कुछ समय में स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी टीम इंडिया का नियमित हिस्सा बने रहे हैं. ऐसे में रैना का मानना है कि रेड्डी को हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट के रूप में तैयार किया जाना चाहिए. रैना के इस बयान के बाद फैंस हार्दिक पंड्या के टीम इंडिया से बाहर होने की अटकलें तेज हो गई हैं.

लंबे समय से ODI टीम से बाहर

बता दें, हार्दिक पंड्या करीब 14 महीने से भारतीय वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में खेला था. उसके बाद उन्होंने अब तक कोई वनडे मैच नहीं खेला है. अपने अब तक के वनडे करियर में पंड्या ने कुल 94 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1904 रन के साथ 91 विकेट चटकाएं हैं.

ज़रूर पढ़ें