रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप पर लगाया दांव, FITTR में किया निवेश
रोहित शर्मा
Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने खेल के मैदान के बाद अब बिजनेस की पिच पर भी एक बड़ा शॉट खेला है. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने FITTR फिट्नस स्टार्टअप में निवेश किया है. खास बात यह है कि रोहित पहले इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे लेकिन अब वह इसी कंपनी में निवेशक बन गए हैं.
रोहित शर्मा ने किस स्टार्टअप पर किया निवेश?
बता दें, रोहित शर्मा ने एक स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती के क्षेत्र में काम करने वाले प्रमुख स्टार्टअप ‘फआईटीटीआर’ (FITTR) में निवेश किया है. कंपनी ने बीते दिन शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर रोहित शर्मा के इक्विटी पार्टनर बनने की जानकारी दी है. बता दें, FITTR एक फिटनेस और वेलनेस प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म की सर्विसेज की बात करें, तो ये डिजिटल कोचिंग, पोषण संबंधी गाइडेन्स, कम्युनिटी सपोर्ट और पर्सनल ट्रेनिंग उपलब्ध करता है.
After joining as a brand ambassador in 2024, Rohit Sharma is now officially a partner and investor in FITTR. pic.twitter.com/FIe27kWfk1
— Rohit Sharma Fan (@hitmanfanfollow) June 12, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट
पहले इसी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे रोहित
बता दें, रोहित शर्मा पहले इस स्टार्टअप के ब्रांड एंबेसडर थे. लेकिन कंपनी के कामकाज और भविष्य के नजरिए से प्रभावित होकर उन्होंने अब इसमें निवेश करने का फैसला किया है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, FITTR ने अपने बयान में कहा कि रोहित शर्मा को अपने व्यक्तिगत मूल्यों और लॉंगटर्म विजन के साथ कंपनी का गहरा साथ मिला, जिससे उन्होंने ब्रांड एंबेसडर बनने से लेकर एक निवेशक और इक्विटी पार्टनर बनने का सफर तय किया.
CEO ने क्या कहा?
स्टार्टअप के सीइओ जितेंद्र चौकसे का कहना है,’मुझे और हमारी टीम को खुशी है कि रोहित के साथ हुई तमाम चर्चाओं का परिणाम उनके निवेशक के तौर पर हमारे सामने आया.’ इस निवेश के बाद रोहित की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने निवेश को लेकर कहा कि कंपनी के बजनेस मॉडल और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी लेने के बाद इस फिटनेस स्टार्टअप में निवेश करने का फैसला लिया है.