AI की मदद से वर्दी पहनकर पुलिस अधिकारी बना युवक, UP में रील बनाकर भौकाल दिखाया; वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

युवक ने पुलिस ऑफिसर की यूनिफॉर्म पहनी हुई थी और पूरा माहौल जमाया. वीडियो देखकर पुलिस महकमे में भी हडकंप मच गया.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

UP News: आज के समय में लोगों को सोशल मीडिया पर फेमस होने की जबरदस्त लत लग गई है. सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट के लिए लोग अपनी जिंदगी से भी खिलवाड़ कर रहे हैं. अब एआई के आने से कोई खुद को प्लेन उड़ाता दिखाता है तो कोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का टकराव दिखाता है. यूपी के औरैया में एक युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) की मदद से खुद को वर्दी पहनाकर पुलिस अधिकारी दिखा दिया. फिर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि ये फेक वीडियो है. इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सोशल मीडिया पर भौकाल दिखाना पड़ गया भारी

पूरा मामला औरैया के कल्याणपुर का है. यहां कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक युवक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. युवक ने पुलिस ऑफिसर की यूनिफॉर्म पहनी हुई थी और पूरा माहौल जमाया. वीडियो देखकर पुलिस महकमे में भी हडकंप मच गया. इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक का नाम अभिषेक श्रीवास्तव है. भौकाल दिखाने के लिए उसने रील बनाई थी और लोगों को गुमराह कर रहा था.

पुलिस बोली- छवि खराब हो रही थी

औरैया पुलिस ने बताया कि युवक की हरकत से डिपार्टमेंट की छवि खराब हो रही थी. एआई जनरेटेड फोटो में आरोपी अभिषेक पुलिस अधिकारी बनकर एक टेबल पर बैठा था. उसके पीछे 4 पुलिसकर्मी खड़े थे. साथ ही औरैया पुलिस लिखा था. पुलिस का कहना है कि इस तरह के फोटो और वीडियो से भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है. साथ ही पुलिस को लेकर समाज में गलत संदेश जाता है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए कोई भी अनाधिकृत कृत्य ना करें. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी या भ्रम पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘मैंने खुद FIR के दिए निर्देश…’, अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भड़के CM योगी

ज़रूर पढ़ें