भोपाल रेलमंडल के 8 स्टेशनों का होगा रि-डेवलपमेंट, रेल हादसों को रोकने के लिए बढ़ाई जाएगी प्लेटफॉर्म की हाईट

इसके अलावा भोपाल रेलवे स्टेशन पर 80 लिफ्ट लगाने का फैसला लिया गया है. साथ ही नए ओवर फुट ब्रिज भी तैयार किए जाएंगे. पिछले
File Photo.

File Photo.

MP News: मध्य प्रदेश में भोपाल रेलमंडल में री-डेवलपमेंट योजना के तहत 8 स्टेशनों की हाईट बढ़ाई जाएगी. इटारसी-बीना रेलखंड में बने स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर 26.78 करोड़ की लागत से निर्माण काम किया जाएगा. पुराने जमाने में बने इन प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम है. जिसके कारण कोच के गेट और प्लेटफॉर्म के बीच काफी गैप रहता है. इसके कारण हादसे होने का खतरा बना रहता है. यात्रियों को प्लेटफॉर्म से कोच के गेट तक चढ़ने में असुविधा ना हो इसके लिए रेलवे प्लेटफॉर्म को फिर से डेवलप करेगा.

इन 8 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर होगा रि-डेवलपमेंट

  • मिसरोद में तीन प्लेटफार्म
  • सूखी सेवनिया में दो प्लेटफॉर्म
  • दीवानगंज में दो प्लेटफॉर्म
  • सलामतपुर में दो प्लेटफॉर्म
  • सुमेर में दो प्लेटफॉर्म
  • पबई स्टेशन पर दो प्लेटफार्म
  • गुलाबगंज स्टेशन पर एक प्लेटफॉर्म
  • ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर एक प्लेटफार्म

18 महीने में पूरा होगा निर्माण काम

अक्सर देखा जाता है कि ट्रेन छूटने के डर से लोग चलती गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करते हैं. कई ट्रेनों में इस समय नए एलएचबी कोच लगाए गए हैं. इनकी कोचों के गेट की हाईट ज्यादा है. जबकि पुराने जमाने में बने प्लेटफॉर्म की हाईट कम होती थी. ऐसे में यात्रियों के जल्दी चढ़ते समय हादसे का खतरा बना रहता है. कई बार इसके वीडियो भी सामने आते हैं, जहां प्लेटफॉर्म और कोच के गेट के बीच गैप ज्यादा होने के कारण यात्रियों का पैर फिसल जाता है. ऐसे में रेलवे ने प्लेटफॉर्म को फिर से डेवलप करने का फैसला किया है. इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को कोच में चढ़ने में दिक्कत नहीं होगी. इन 8 स्टेशनों पर लगभग 27 करोड़ की लागत से 18 महीनों में प्लेटफॉर्म को डेवलप किया जाएगा.

इसके अलावा भोपाल रेलवे स्टेशन पर 80 लिफ्ट लगाने का फैसला लिया गया है. साथ ही नए ओवर फुट ब्रिज भी तैयार किए जाएंगे. पिछले कुछ महीने से भोपाल स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है. यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है.

उज्जैन से कोटा का सफर हुआ आसान, नई मेमो का संचालन शुरू

अब बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से शिक्षा की नगरी कोटा तक का सफर आसान हो गया है. उज्जैन-कोटा के बीच मेमू सेवा का शुभारंभ हुआ है. इसका फायदा बिजनेसमेन, स्टूडेंट्स, तीर्थ यात्रियों के साथ ही आम पब्लिक को भी होगा. वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें: 20 जून तक गांधीनगर से रेडिसन चौराहे तक दौड़ सकती है मेट्रो, अंतिम चरण में पहुंची तैयारियां, इंदौर में ट्रैफिक होगा कम

ज़रूर पढ़ें