‘मैं ममता के साथ हूं…’, पति सुदीप के बागी तेवरों के बीच नयना बनर्जी का ऐलान

tmc crisis: TMC में मचे सियासी घमासान के बीच नयना बनर्जी ने ममता बनर्जी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई है.पति सुदीप बनर्जी के बागी खेमे से जुड़ने की अटकलों के बीच उनके इस कदम को पार्टी के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.
नयना-सुदीप बनर्जी और ममता बनर्जी

नयना-सुदीप बनर्जी और ममता बनर्जी

Tmc Crisis: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी उथल-पुथल जारी है.TMC विधायक यहां पहले ही अपना अलग गुट बना चुके हैं. सांसदों ने भी इसी तरह अपना अलग गुट बनाते हुए NCPI में व‍िलय कर ल‍िया है. इन सब के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक नयना ने साफ कर दिया है कि वह पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ ही खड़ी रहेंगी.

यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके पति और वरिष्ठ सांसद सुदीप बनर्जी बागी सांसदों के साथ नजर आ रहे हैं. पार्टी के भीतर अलग शक्ति केंद्र बनने की चर्चाएं तेज हैं. नयना ने साफ किया कि वे हर हाल में ममता का साथ देती रहेंगी.

सुदीप बनर्जी की पत्‍नी ममता के साथ

हाल के दिनों में TMC के कई सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सुदीप बनर्जी भी इस बागी समूह के करीब माने जा रहे हैं, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि नयना बनर्जी भी अलग राह चुन सकती हैं. लेकिन, उन्होंने इन तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी राजनीतिक निष्ठा ममता बनर्जी और आधिकारिक TMC के साथ बनी हुई है.

नयना बनर्जी ने क्‍या कहा?

नयना बनर्जी ने कहा कि उनका राजनीतिक सफर और पहचान तृणमूल कांग्रेस से जुड़ी है. वे पार्टी के खिलाफ किसी भी गतिविधि का हिस्सा नहीं बनेंगी. उनके इस रुख को ममता बनर्जी के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी इस समय अंदरूनी बगावत के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है.

उधर, बागी सांसदों की गतिविधियों ने TMC नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है. पार्टी की ओर से लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर किसी भी अलग गुट को आधिकारिक मान्यता न देने की मांग भी की गई है. ऐसे माहौल में नयना बनर्जी का सार्वजनिक समर्थन ममता खेमे के लिए राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब देखना होगा कि नयना क‍ितने दिनों तक ममता के साथ रहती हैं और बगावत नहीं करती हैं. यह सवाल इसल‍िए भी उठ रहा है क्‍योंकि ममता साथ ज्‍यादातर नेता छोड़ चुके हैं.

ये भी पढ़ें:TMC के बागी सांसदों NCPI में ही क्‍यों हुए शामिल? क्या है इस पार्टी का इत‍िहास

ज़रूर पढ़ें