नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत; 2 की हालत गंभीर, अनियंत्रित होकर बोलेरो पेड़ से टकराई
नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई.
Input- राजवर्धन बल्दुआ
MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में सोमवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सतपुडा टाइगर रिजर्व स्थित डोकरीखेडा गांव में अनियंत्रित बोलेरो के पेड़ से टकराने के कारण हादसा हुआ. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम घायलों का रेस्क्यू करने में जुटी हुई है.
तामिया से पिपरिया की ओर जा री थी बोलेरो
पूरा मामला पिपरिया में सतपुडा टाइगर रिजर्व स्थित डोकरीखेडा गांव का है. यहां बोलेरो सवार लोग तामिया से पिपरिया की तरफ जा रहे थे, तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौत हो गई. ड्राइवर प्रदीप धुर्वे(48) के अलावा पंचम( 55) पिता सुखराम ठाकुर निवासी सामनापुर, अक्षत(8) पिता प्रदीप धुर्वे, निवासी बंजारा ड्रीम नर्मदापुरम, ज्योति पति प्रदीप धुर्वे निवासी बंजारा ड्रीम नर्मदापुरम, कुलदीप(40) पिता नीमचंद ठाकुर, निवासी झिरपा करेर थाना माउलझीर शामिल हैं.
मरने वालों में पति-पत्नी समेत 8 साल का बच्चा शामिल
मरने वालों में पति-पत्नी पति (प्रदीप धुर्वे-ज्योति धुर्वे) समेत उनका 8 साल का बेटा भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक बोलेरो तामिया से पिपरिया की तरफ जा रही थी, तभी अचानक बाइक सवार के सामने आ गई. बाइक के सामने आने पर बोलेरो अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई जिसके कारण ये हादसा हो गया. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
ये भी पढे़ं: भोपाल में किराए की कारों के नाम पर फर्जीवाड़ा, रेंट पर लेकर बेच दिया; साढ़े 3 करोड़ की 26 गाड़ियां बरामद