’25-26 सांसद बगावत के लिए तैयार…’, केशव प्रसाद मौर्य बोले- समाजवादी पार्टी का होगा बुरा हाल!

Keshav Prasad Maurya: मंत्री ओपी राजभर के बाद ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कहा कि कई नेता समादवादी पार्टी से बगावत करने के लिए तैयार बैठे हैं. उनके इस बयान पर शिवपाल यादव ने पलटवार भी किया है.
केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya: देश में इन द‍िनों कई राजनीतिक दलों में टूट-फूट देखने को मिल रही है. पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे को करार झटका लगा है. दोनों ही नेताओं की आधी से ज्यादा पार्टी ने बगावत कर दी है. अब इस तरह की बगावत की आहट उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रही है.

मंत्री ओपी राजभर ने दावा किया कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में अब बड़ी टूट होगी. बगावत करने वाले नेता भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे. इसके बाद से ही सियासी सरगर्मी तेज हो चली है. राजभर के इस बयान को ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने और भी ज्यादा मजबूती दे दी है.

क्या बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य?

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि समाजवादी पार्टी के 25 से 26 सांसद वर्तमान में पाला बदलने और पार्टी तोड़ने के लि‍ए तैयार बैठे हैं.  उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा फिलहाल उनकी पार्टी को खुद नहीं तोड़ रही है बल्कि साल 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव तक ये नेता अपने आप ही टूटकर चले जाएंगे. डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अखिलेश यादव की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं.

टीआरपी के लिए कर रहे इस तरह की बातें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सपा को लेकर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए शिवपाल ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती दिखाई दे रही है. इसलिए वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने केशव प्रसाद मौर्य को कई बार हराया है. वह अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसी बातें करते हैं.

बयानों पर सपा का पलटवार

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को लेकर जिस तरह की बयानबाजी की जा रही है. उस पर सपा ने भी कड़ा रुख अख्‍त‍ियार किया है.  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय ने लखनऊ में कहा कि ओम प्रकाश राजभर खुद अपने आप में एक स्कैम हैं.  उन्होंने दावा किया कि सपा का एक भी नेता भाजपा में नहीं जाएगा और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र-बंगाल के बाद अब समाजवादी पार्टी में होगी बड़ी टूट? ओपी राजभर ने बता द‍िया पूरा प्‍लान

ज़रूर पढ़ें