IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा तूफानी शतक, जीत के साथ भारत ने किया सीरीज पर कब्जा

IND vs AFG 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज शनिवार को चेन्नई के चेपॉक में खेला गया. इस मैच को 9 विकेट से जीतने के साथ ही भारत ने इस सीरीज को भी अपने नाम किया है.
INDvsAFG

इमेज सोर्स-BCCI

IND vs AFG 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज शनिवार को चेन्नई के चेपॉक में खेला गया. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने हशमतुल्लाह की 102 रन की कप्तानी पारी के बदौलत 218 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने मैच को 9 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया. मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतक पूरा किया तो वहीं जायसवाल ने अपना वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक

ज़रूर पढ़ें