महाराष्ट्र में हनुमान मंदिर में मंडप की छत गिरने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत, परभणी जिले में 30-40 श्रद्धालु दबे
महाराष्ट्र के परभणी जिले में हनुमान मंदिर के मंडप की छत गिरने से हादसा.
Maharashtra News: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को हनुमान मंदिर में मंडप की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इसमें अब तक 6 लोगों की हो गई है. मलबे में 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
घटना का वीडियो भी सामने आया है. श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी भरभराकर बांस-बल्लियां और पत्थर गिर पड़े. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दब गए.
रेस्क्यू में जुटी प्रशासन की टीम
वहीं हादसे के बाद प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर में निर्माण काम चल रहा है. लेकिन शनिवार को श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने के कारण निर्माण काम को रोक दिया गया था. श्रद्धालु लाइन में लगकर महाप्रसाद ले रहे थे, इसी दौरान बांस, लोहे के रॉड और पत्थर गिरने लगे. फिलहाल रेक्स्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज जारी है.
In Maharashtra Parbhanithe tragic roof collapse incident at the Hanuman Temple in Yashwadi village 😳 6 people died and 30-40 people are injured !💔#maharashtra pic.twitter.com/mz8yHgG01L
— Manan Trivedi (@itsurbunny7) June 20, 2026
PM मोदी और CM फडणवीस ने जताया दुख
घटना पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री फडणवीस ने गहरा दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘महाराष्ट्र के परभणी जिले में हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए काफी दुखी हूं. हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके लिए मैं हृदय दुख प्रकट करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को जल्द ही स्वस्थ्य करे.’
महाराष्ट्रात, परभणी येथे भिंत कोसळल्यामुळे झालेल्या जीवितहानीबद्दल अत्यंत दु:ख होत आहे. या दुर्घटनेत ज्यांनी आपल्या प्रियजनांना गमावले आहे, माझ्या संवेदना त्यांच्यासोबत आहेत. जखमींच्या प्रकृतीत लवकरात लवकर सुधार व्हावा, ही प्रार्थना: पंतप्रधान @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 20, 2026
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘परभणी जिले के हनुमान मंदिर में निर्माणाधीन छत के गिरन से दुखद हादसा हो गया. जिसके कारण कई श्रद्धालुओं की जान चली गई. हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए गहरा दुख है. घायलों को तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. स्थानीय प्रशासन और अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.’
ये भी पढ़ें: डिग्री और मार्कशीट में ‘India’ की जगह ‘Bharat’! कई विश्वविद्यालयों ने शुरू किया नया चलन