क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका-A की टीम? कप्तान ने खुद बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले से पहले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि पिछले मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई थी. ऐसे में फाइनल मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या श्रीलंका ए के खिलाड़ी एक बार फिर वैभव को टारगेट करेंगे? इस सवाल का जवाब अब खुद श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने दिया है.
क्या वैभव को टारगेट करेगी श्रीलंका-A?
श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराचिगे ने उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उनकी टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लगातार टारगेट बना रहे थे. अराचिगे ने साफ कहा है कि उनकी टीम किसी भी खिलाड़ी को टारगेट नहीं कर रही है. पिछली बार मैदान में जो भी हुआ, वह जोश में आकार हुआ. स्पोर्ट्सस्टार से बातचीत में श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, ” हमारे खिलाड़ी किसी भी खास खिलाड़ी को निशाना नहीं बना रहे हैं. वे सिर्फ खेल का आनंद ले रहे हैं. सुपर ओवर जैसे करीबी मुकाबलों में भावनाएं उफान पर आ जाती हैं और यह खेल का हिस्सा है.” अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए श्रीलंका के कप्तान ने कहा,”हमारी टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्हें पता है कि मैदान पर क्या करना है और कैसे खेलना है.”
🔴 TEAMS WILL TARGET HIM MORE – SRI LANKA A CAPTAIN ON VAIBHAV SOORYAVANSHI 🤯
— Sam (@cricsam02) June 20, 2026
🎙️: SL A captain Vishen Halambage believes opponents will now try to provoke & target Vaibhav more often after their recent on-field spat.
– He said the young Indian star must learn to handle such… pic.twitter.com/erTA9qzqJq
यह भी पढ़ें: मैदान पर भिड़ना वैभव सूर्यवंशी को पड़ा महंगा, मैच रेफरी ने दी सजा, 50% मैच फीस काटी
वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई थी लड़ाई
दरअसल इस सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया ए को श्रीलंका ए के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद भारतीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हालंबगे के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. मामला तब और बढ़ गया जब वैभव ने श्रीलंकाई खिलाड़ी हालंबगे को धक्का दे दिया था.
बाद में कई रिपोर्ट्स में किया गया कि मैच के दौरान हालंबगे लगातार वैभव को स्लेज कर रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेन ने वैभव को कहा था,”घर जाओ, यह आईपीएल नहीं हैं.” हालांकि इस बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं, लेकिन इस कथित टिप्पणी को सुनकर वैभव भड़क उठे और उनसे भिड़ गए.