T20 Women’s WC2026: मैच से पहले ‘पिज्जा पार्टी’ पड़ी भारी, वर्ल्ड कप से बाहर हुई पाकिस्तानी टीम

Pakistan Women Team: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान महिला टीम का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हो गया है. टीम टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है.
Pakistan Women Team

पाकिस्तान महिला टीम

Pakistan Women Team: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान महिला टीम का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हो गया है. टीम टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाक टीम की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान की पूरी टीम और उनके कोच वहाब रियाज अहम मैच से पहले फास्ट फूड पार्टी करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

मैच से पहले पाकिस्तान टीम ने की ‘पिज्जा पार्टी’!

दरअसल पाकिस्तान महिला टीम को ग्रुप स्टेज मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. 20 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस मैच से पहले पाक टीम ने इंग्लैंड के एक रेस्टोरेंट में जाकर जमकर फास्ट फूड पार्टी की, जिसका खामियाजा उन्हें मैदान पर भुगतना पड़ा. आईसीसी टूर्नामेंट के बीच पाक टीम के इस रवैये को सोशल मीडिया पर लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं और इसे अनप्रोफेशनल बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: T20 Women’s WC 2026: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया? जानें समीकरण

टूर्नामेंट से बाहर होने वाली बनी पहली टीम

बता दें, पाकिस्तानी टीम की फास्ट फूड पार्टी उनपर ही भारी पड़ गई है. फास्ट फूड की दावत करने के बाद पाक टीम को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पाकिस्तान महिला टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान महिला टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी. वहीं, 17 जून को दूसरे मैच में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. लगातार दो मैच हारने के बाद पाकिस्तानी टीम प्रैक्टिस में जोर देने के बजाए फास्ट फूड पार्टी करने निकाल गई. जिसका खामियाजा उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भुगतना पड़ा. टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपना तीसरा मैच हार कर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है.

ज़रूर पढ़ें