T20 Women’s WC 2026: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया? जानें समीकरण

T20 Women's WC 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस हार के बाद भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
Team India

टीम इंडिया (Photo- BCCI Women)

T20 Women’s WC 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैनचेस्टर में मिली इस हार के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि भारतीय महिला टीम इस वर्ल्ड कप के फाइनल में कैसे पहुंचेगी? बता दें, टीम इंडिया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 1 में हैं. इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भी है. ग्रुप से टॉप 2 टीमें ही सेमीफाइनल में जाएंगी.

हार के बाद भी टॉप 2 में भारत

दरअसल बीते दिन रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलने के बाद भी भारतीय टीम ग्रुप 1 में टॉप 2 टीमों में बनी हुई है. अब तक 3-3 मैच खेलने के बाद भारतीय महिला टीम तीन में से दो मैच जीतकर 4 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर है. भारत का रन रेट 2.511 का है. वहीं अपने तीनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है. इसके अलावा 3 में से 2 मैच जीतकर साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे पायदान पर है. अफ्रीकी टीम का रन रेट (-0.546) है और इसी वजाह से भारत से जीतने के बाद भी टीम तीसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरते ही हरमनप्रीत कौर रचेंगी इतिहास, ऐसा करने वाली बनेंगी दुनिया की पहली क्रिकेटर

भारत के लिए मुश्किल राह

मौजूदा पॉइंट्स टेबल के गणित को देखें तो भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नजर आ रही है. लेकिन भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद साउथ अफ्रीका के लिए सेमीफाइनल में जाने की राह आसान हो गई है. साउथ अफ्रीका को अपने अगले मैच नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के खिलाफ खेलना हैं. वहीं भारत को बांग्लादेश के अलावा ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम का सामना करना है. ऐसे में भारतीय टीम की आगे की राह मुश्किल हो गई है.

क्या है सेमीफाइनल का समीकरण?

अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में अपने आगामी दोनों मैच जीतने होंगे. अगर दोनों मैचों में से भारत एक भी मैच हार जाता है तो उसे दुआ करनी होगी की साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैचों में से एक हार जाए. अगर साउथ अफ्रीका एक भी मैच हार जाती है तो बेहतर रन रेट के कारण भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है.

ज़रूर पढ़ें