विस्तार न्यूज़ की खबर का असर! मुरैना में हाजिरी लगाकर गायब रहने वाले 12 शिक्षकों पर गिरी गाज, DEO ने दिया नोटिस

Morena News: कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के उपस्थिति रजिस्टरों की जांच कराई. जांच में कई शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए. इसके बाद विभाग ने 12 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.
Morena Show-cause notices issued to 12 teachers who marked their attendance absent from school

मुरैना: 12 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के मुरैना में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली “हाजिरी लगाकर गायब हुए शिक्षक” टाइटल से प्रसारित खबर का बड़ा असर सामने आया है. विस्तार न्यूज़ पर खबर प्रसारित होने के बाद कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए.

12 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के उपस्थिति रजिस्टरों की जांच कराई. जांच में कई शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए. इसके बाद विभाग ने 12 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

नोटिस में विस्तार न्यूज़ का जिक्र

नोटिस में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि विस्तार न्यूज़ पर प्रसारित खबर के आधार पर जांच की गई, जिसमें संबंधित शिक्षकों की विद्यालय से अनुपस्थिति सामने आई. विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इन शिक्षकों को नोटिस जारी हुआ

वंदना तोमर – प्रधानाध्यापक (प्रा.शा.) गोपालपुरा नवीन, मुरैना
नीरू शर्मा – प्रधानाध्यापक, माध्यमिक विद्यालय चंबल कॉलोनी, मुरैना
राजकुमारी शर्मा – प्राथमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
रामनरेश शर्मा – प्राथमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
रेखा टैगोर – प्राथमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
नीलम शर्मा – उच्च प्राथमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
केदार शर्मा – प्राथमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
अजय दंडोतिया – माध्यमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
शैलेन्द्र कुमार शर्मा – माध्यमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
रामप्यारी माहौर – सहायक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
अर्चना तोमर – प्राथमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
मनोज शर्मा – एफटीओ/शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना

ये भी पढ़ें: मुरैना: कागजों में सड़क बनकर तैयार, मौके पर उड़ रही सिर्फ धूल, 28 लाख डकार गए अफसर-ठेकेदार!

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से जिले के सरकारी स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है. प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और फर्जी उपस्थिति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

ज़रूर पढ़ें