CG News: जांजगीर-चांपा में मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत
3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला
हिमांशु साहू (जांजगीर-चांपा )
CG News: जांजगीर-चांपा के बलौदा क्षेत्र के कोरबी गांव में भारत माला मार्ग पर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन ने मार्निंग वॉक में निकले 3 बुजुर्ग को कुचल दिया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
इस मामले में बलौदा पुलिस जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है. भारत माला मार्ग पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है. कोरबी के हादसे में सन्तू यादव (कोरबी) और केदाल बरेठ, दिलहरण वैष्णव (डोंगरी) की मौत हुई है.
मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला
दरअसल, भारत माला मार्ग में आवागमन शुरू नहीं हुआ है, वहीं कोरबा की ओर से वाहन इस मार्ग पर अनाधिकृत रूप चल रहे हैं. वन वे होने की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं. कोरबी गांव में भी अज्ञात वाहन ने मार्निंग वॉक पर निकले 3 बुजुर्गों को पीछे से कुचला है और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. कोरबा की ओर से बिलासपुर की ओर वाहन जा रहे हैं, जिस पर ना स्थानीय प्रशासन लगाम लगा पा रहा है और ना ही भारत माला सड़क प्रोजेक्ट के अफसर कोई ध्यान दे रहे हैं.
पहले भी हो चुके हैं हादसे
ऐसी लापरवाही से कई हादसे हो चुके हैं. 3 महीने पहले अकलतरा क्षेत्र में तहसीलदार की पत्नी की मौत हुई थी, वहीं 1 माह पहले बलौदा क्षेत्र में ही 2 लोगों की मौत हुई थी. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और भारत माला सड़क प्रोजेक्ट के अफसर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर हादसे बदस्तूर जारी रहेगा?
ये भी पढ़ें- CG News: क्या है शक्तिसैट मिशन? जिसमें रायपुर की महिमा राजपूत का हुआ चयन, CM साय ने दी बधाई