वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बरकरार, दूसरे T20 में इन दो खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका

IND vs IRE: भारत बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 मैच में युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिला.
Suryansh Shedge and Prince Yadav

सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव (Photo-BCCI)

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू की थी. पहले मैच में मिली हार के बाद के माना जा रहा था कि दूसरे और आखिरी टी20 मैच में वैभव को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है. हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में दो बदलाव् तो किए, लेकिन वैभव को डेब्यू के लिए अभी इंतजार करना होगा.

इन दो खिलाड़ियों ने किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू

रविवार 28 जून को भारत बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 मैच में युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिला. मैच से पहले संजू सैमसन ने सूर्यांश को डेब्यू कैप पहनाई तो वहीं प्रिंस यादव को शिवम दुबे ने डेब्यू कैप सौंपी. इसके अलावा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में भी प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीते ही वैभव सूर्यवंशी का फनी रिएक्शन वायरल, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

डेब्यूटेंट को लेकर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में डेब्यू कर रहे सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव की जमकर तारीफ की. सूर्यांश शेडगे को लेकर श्रेयस ने कहा,’वह एक पावरफुल और विस्फोटक बल्लेबाज है, उसने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए रन बनाए हैं. उसके पास यूथ क्रिकेट का अच्छा अनुभव है. उसने मौका का इंतजार किया और अब वह उसका फायदा उठा रहा है.’

इसके अलावा अय्यर ने तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को लेकर कहा,’यह प्रिंस का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच है. मैं उसपर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहता. सबसे जरूरी है कि वह इस माहौल को
एक्सपीरियंस करें और सीखे.

दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

ज़रूर पढ़ें