‘उनसे हमारा क्या लेना-देना…’, चंदा चोरी के आरोपों में फंसे चंपत राय से VHP ने बनाई दूरी
चंपत राय
Alok Kumar Clarifies VHP Stand: राम मंदिर अयोध्या में हुए चढ़ावा चोरी का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. यह मामला दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है और प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. VHP के मुताबिक, पूर्व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के फैसलों से सार्वजनिक रूप से दूरी बना ली है. VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने चढ़ावा चोरी मामले और ट्रस्ट की जवाबदेही को लेकर उठे सवालों पर अपना पक्ष रखा है. जानें उन्होंने क्या कहा?
VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने स्पष्ट किया है कि राम मंदिर के निर्माण के बाद ट्रस्ट द्वारा लिए गए फैसलों की जिम्मेदारी VHP की नहीं है. मैं श्री चंपत राय से नहीं, बल्कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव के रूप में उनके द्वारा लिए गए फैसलों से खुद को अलग कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन का उद्देश्य पूरा होने के साथ ही संगठन की भूमिका समाप्त हो गई थी.
आलोक कुमार ने क्या कहा?
आलोक कुमार का यह बयान उस दौरान आया है, जब राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में वित्तीय गड़बड़ी और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं. इसी बीच आलोक कुमार ने VHP का पक्ष रखा है. उन्होंने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर के निर्माण और उसके संचालन की जिम्मेदारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की है, न कि VHP की. इसलिए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के फैसलों की जवाबदेही भी ट्रस्ट की है.
ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के सभी आरोपियों को 14 दिनों की जेल, SIT कर रही जांच
चंपत राय ने दिया था इस्तीफा
बता दें, चंपत राय ने विवादों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था. चढ़ावा चोरी मामले की जांच एसआईटी के पास है. अभी तक एसआईटी ने 8 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. जिन्हें सोमवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.