इस तारीख से बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत, शुक्र कराएंगे धन वर्षा!
शुक्र राशि गोचर
Four Zodiac Signs Benefit: शुक्र ग्रह को कई मायनों में अहम माना जाता है. इसे ज्योतिष शास्त्र में धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. इसके गोचर से जीवन में सुखों और संबंधों की दिशा तय होती है. शुक्र कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने वाला है. 4 जुलाई 2026 को शाम 7.18 बजे शुक्र अपनी राशि बदलेंगे. इस राशि में शुक्र 1 अगस्त तक विराजमान रहेंगे. इससे सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा. कुछ राशियों के लिए ये समय लाभदायक रहने वाला है.
इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
मेष राशि: इस राशि के जातकों के सफलता के नए द्वार खुलने जा रहे हैं. पंचम भाव में गोचर कर रहा है. इसे शिक्षा और प्रेम का केंद्र माना जाता है.
- करियर और शिक्षा के क्षेत्र में नए दरवाजे खुलेंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को बड़ी सफलता मिलेगी.
- वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. सिंगल व्यक्ति के जीवन में किसी विशेष शख्स का आगमन हो सकता है.
- आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा. लंबे वक्त से अटके कार्य पूरे होंगे.
कर्क राशि: जातकों को धन-समृद्धि और सम्मान में वृद्धि का लाभ मिलेगा. दूसरे भाव में गोचर करेगा, जो वाणी और धन-संपत्ति का स्थान माना जाता है.
- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और तंगी से छुटकारा मिलेगा.
- इस राशि के जातक रचनात्मक कार्यों में रूचि लेंगे.
- नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है.
सिंह राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. माता-पिता और जीवनसाथी का साथ मिलेगा.
- स्टार्टअप के बारे में विचार कर रहे लोगों के लिए शानदार मौका है.
- आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आकर्षण में निखार आएगा.
तुला राशि: शुक्र ग्रह इस राशि के स्वामी हैं.
- ये गोचर जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा.
- इनकम के नए रास्ते खुलेंगे. शेयर बाजार में निवेश करने से लाभ मिल सकता है.
- इस गोचर से जातकों को पुराने मित्रों और रिश्तेदारों की सलाह करियर में सफलता के नए द्वार खोलेगी.