विधायक संजय पाठक की कंपनी ‘यश लॉजिस्टिक्स’ पर बड़ा एक्शन… टैक्स चोरी का लगा आरोप, 2.20 करोड़ रुपये की होगी वसूली
विधायक संजय पाठक
एमपी के कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से भाजपा विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ने वाली है. उनके परिवार की कंपनी यश लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी ग्राम झिंझरी की जमीनों की रजिस्ट्रियों में कम स्टाम्प शुल्क जमा करने के मामले में कंपनी को बड़ा झटका लगा है.
दरअसल कलेक्टर ऑफ स्टाम्प ने विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की पारिवारिक कंपनी यश लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और पांच भू-स्वामियों से करोड़ों रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क वसूलने के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने ये फैसला जमीनों की रजिस्ट्री के दौरान उनकी वास्तविक स्थिति छिपाकर राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में सुनाया है.
क्या है पूरा मामला?
ये मामला ग्राम झिंझरी स्थित लगभग 1.26 हेक्टेयर भूमि की वर्ष 2018 और 2019 में हुई रजिस्ट्रियों से जुड़ा है. शिकायतकर्ता नाजिम खान ने आरोप लगाया था कि कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हर्ष कपूर और संबंधित विक्रेताओं ने पुराने विक्रय पत्रों की तुलना में नई रजिस्ट्रियों में भूमि की चौहद्दी और वास्तविक स्थिति बदलकर दिखाई, जिससे की राजस्व में नुकसान हुआ है.
कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा…
कोर्ट द्वारा जारी फैसले के अनुसार कंपनी ने पेलन्टी और एक प्रतिशत मासिक ब्याज के साथ वसूली की जाएगी. कलेक्टर ऑफ स्टाम्प न्यायालय ने चार रजिस्ट्री प्रकरणों में कम मूल्यांकन मानते हुए कंपनी से 77 लाख 64 हजार 958 रुपए की मूल राशि वसूलने के आदेश दिए हैं. इसके अलावा साल 2018 में रजिस्ट्री की तारीख से भुगतान होने तक 1 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज और 1 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से जर्माना भी लगेगा.
सूत्रों के अनुसार यदि राशि का भुगतान जुलाई 2026 में किया जाता है. तो कुछ देय राशि करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये तक हो सकती है.
ये भी पढ़ें: MP News: उफनते नदी-नालों के बीच जान हथेली पर रखकर ग्रामीण कर रहे सफर, स्कूल पहुंचने के लिए मौत का जोखिम उठा रहे बच्चे