IND vs SL: 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

IND vs SL Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.
IND vs SL

भारत बनाम श्रीलंका

IND vs SL Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार 2 जुलाई को इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टेस्ट मैच कब, कहां और कितने बजे खेले जाएंगे.

कब, कहां और कितने बजे होंगे मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यह दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे.

यह भी पढ़ें: T20I में अभिषेक शर्मा का तहलका, सबसे तेज 100 छक्कों का महारिकॉर्ड किया अपने नाम

9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम करीब 9 साल बाद श्रीलंका दौरे पर कोई टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इससे पहले श्रीलंका की मेजबानी में भारत ने साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में आखिरी टेस्ट सीरीज खेली थी. उस श्रृंखला में भारत ने श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया था. अब इस बार टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेगी.

दोनों टीमों के लिए अहम सीरीज

भारतीय टीम अब तक दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल चुकी है, लेकिन एक भी बार खिताब अपने नाम करने में सफल नहीं रही है. मौजूदा WTC 2025-27 चक्र में टीम इंडिया फिलहाल पांचवें पायदान पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर. ऐसे में ये आगामी टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.

ज़रूर पढ़ें