T20I में अभिषेक शर्मा का तहलका, सबसे तेज 100 छक्कों का महारिकॉर्ड किया अपने नाम
अभिषेक शर्मा (Photo-BCCI)
Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वह सबसे कम गेंदों में 100 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
अभिषेक शर्मा ने 100 छक्कों का महारिकॉर्ड किया अपने नाम
बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने अपने करियर के 49वें टी20 इंटरनेशनल मैच में सिर्फ 785 गेंदों का सामने करते हुए 100 छक्के जमा लिए हैं. इसी के साथ अभिषेक आईसीसी के फुल मेंबर देशों में सबसे तेज 100 छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एविन लुइस (789) के नाम था. जिन्होंने 789 गेंदों में यह कारनामा किया था. लेकिन अब अभिषेक ने 4 गेंदों के अंतर से यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
Milestone unlocked 🔓
— BCCI (@BCCI) July 1, 2026
1️⃣0️⃣0️⃣ T20I sixes and counting for the power-packed Abhishek Sharma 👏
Updates ▶️ https://t.co/occSMon7Q9#TeamIndia | #ENGvIND | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/lAohcmYvOG
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd T20: बारिश की भेंट चढ़ा पहला मैच, जानें कब और कहां खेला जाएगा दूसरा मैच
ऐसा करने वाले बने 5वें भारतीय
25 वर्षीय अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के जड़ने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. सबसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यह कारनामा किया था, जिन्होंने इस फॉर्मैट में 205 छक्के जड़े हैं. उनके बाद विराट कोहली ने 124, सूर्यकुमार यादव 179 और हार्दिक पंड्या ने 126 छक्कों का आंकड़ा छुआ था.
केएल राहुल का तोड़ा रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 59 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस दौरान 20 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इंग्लैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी है. इस मामले में उन्होंने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2018 में 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था.