CG News: एक्सीडेंट की सूचना के बाद भी मौके पर लेट पहुंचा डायल 112 में तैनात आरक्षक, DCP ने किया सस्‍पेंड

CG News: राजधानी रायपुर में कानून व्‍यवस्‍था को कमजोर करने वाले एक आरक्षक के खिलाफ DCP ने सख्‍त कार्रवाई की है.
Dial 112 (File photo)

डायल 112 (फाइल फोटो)

CG News: राजधानी रायपुर में कानून व्‍यवस्‍था को कमजोर करने वाले एक आरक्षक के खिलाफ DCP ने सख्‍त कार्रवाई की है. मामला ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने को लेकर है, जहां डायल 112 के आरक्षक को मध्‍य क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (DCP) उमेश प्रसाद गुप्‍ता ने आदेश जारी करके सस्‍पेंड कर दिया है.

दरअसल, DCP ने कर्तव्‍य में लापरवाही और अमर्यादित आचरण के आरोप में डायल 112 में पदस्‍थ आरक्षक संदीप शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सस्‍पेंड आरक्षक को रक्षित केंद्र (लाइन) रायपुर में संबद्व कर दिया गया है.

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पूरी घटना 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है. पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के देवेंद्र नगर थाना इलाके में आने वाले सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक का भीषण एक्सीडेंट हो गया है. इस इमरजेंसी कॉल पर तत्काल प्रभाव से रिस्‍पॉन्‍स देने के लिए डायल 112 में तैनात आरक्षक क्रमांक 1250 संदीप शर्मा को तुरंत मौके पर जाने के लिए रवाना किया गया था.

वहीं आदेश में लिखा गया है कि एक्सीडेंट जैसी गंभीर आपातकालीन स्थिति के बाद भी आरक्षक संदीप शर्मा घटना स्‍थल पर सही समय पर न पहुंचते हुए देरी से पहुंचे. आरक्षक के इस अमर्यादित आचरण के चलते संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र रायपुर सम्बद्व किया जाता है. आदेश में आगे लिखा गया है कि निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा.

ये भी पढे़ं- CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में डीएपी खाद के नाम पर जैव उर्वरक बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोगों पर FIR दर्ज

ज़रूर पढ़ें