CG News: रायपुर और दुर्ग में ED की बड़ी रेड, पंडरी और रविग्राम में सुबह 4 बजे पहुंची टीम

ED Raid In Raipur Durg: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर ईडी के छापे से जुड़ी हुई है. बता दें कि, राजधानी रायपुर और दुर्ग में आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ED की टीम ने सुबह 4 बजे रायपुर के पंडरी और […]
Chhattisgarh News

रायपुर ईडी कार्यालय

ED Raid In Raipur Durg: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर ईडी के छापे से जुड़ी हुई है. बता दें कि, राजधानी रायपुर और दुर्ग में आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ED की टीम ने सुबह 4 बजे रायपुर के पंडरी और रविग्राम इलाके पर छापेमारी की है. मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के पंडरी इलाके में और रविनगर स्थित डागा निवास पर ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं.

6 से अधिक अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल

2 गाड़ियों में 6 से अधिक अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हैं. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जमीन के लेन-देन और ज्वेलरी से जुड़े कारोबार से संबंधित है.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डागा परिवार ज्वेलरी कारोबार से जुड़ा हुआ है. ED की टीम जमीन के लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है.

खबर अपडेट की जा रही है…

ज़रूर पढ़ें