‘चंपत राय को जाना पड़ सकता है जेल…’, पीएम मोदी से आधी रात को हुई बात के बाद बोले विनय कटियार
चंपत राय
Bajrang Dal founder Vinay Katiyar: अयोध्या राम मंदिर में हुई कथित चंदा चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में पुलिस ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही बड़ी मात्रा में चंदा चोरी की रकम भी जब्त की है. दूसरी तरफ कई बड़े नामों से पूछताछ और उनकी गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है. इन सब के बीच पूर्व सांसद विनय कटियार के बयान ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में चंपत राय और अनिल मिश्रा को जेल भी जाना पड़ सकता है.
राम मंदिर में हुई कथित चंदा चोरी के मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इन्हीं सब के बीच पूर्व सांसद विनय कटियार ने पीएम मोदी से इस चंदा चोरी को लेकर बातचीत की है.
विनय कटियार ने क्या-क्या कहा?
विनय कटियार ने कहा, “यह साफ है कि पैसे का हेर-फेर हुआ है. मैंने इस मामले पर पीएम मोदी से बात की और उन्होंने पूछा कि आगे क्या होगा. मैंने उनसे कहा कि सब ठीक हो जाएगा. हो सकता है कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को जेल जाना पड़े. उन्होंने यह भी कहा कि किसी कारणवश चंपत राय अब तक जेल नहीं गए.
#WATCH | Ayodhya, UP | On Ram Mandir donations alleged theft case, BJP leader and Bajrang Dal founder Vinay Katiyar says, "It's clear that money has been siphoned off. I spoke to Modi ji over this matter, and he asked what would happen in future. I told him everything will be… pic.twitter.com/eUBB6zSKfu
— ANI (@ANI) July 3, 2026
कटियार ने दावा किया कि उन्होंने गुरुवार देर रात पीएम मोदी से बातचीत की है.जिसमें अयोध्या चंदा चोरी को लेकर बात हुई है. विनय ने कहा कि यह साफ हो चुका है कि मंदिर में गबन हुआ है. अभी तक की जांच में चोरी का ही खुलासा हुआ है.
बुलडोजर एक्शन की तैयारी
अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के नए मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है. ADA ने लव कुश की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को नोटिस भी जारी किया है. इस नोटिस में जवाब मांगा गया है. अगर प्रशासन जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो यह भी तय की कि आने वाले दिनों में बुलडोजर एक्शन देखने को मिल सकता है.
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक 6 जुलाई को अयोध्या में होगी
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक अब 6 जुलाई को होगी. इससे पहले बैठक 11 जुलाई को प्रस्तावित थी. सूत्रों के मुताबिक, इस बार बैठक मणि रामदास जी की छावनी की जगह कारसेवकपुरम में आयोजित की जा सकती है. इस बैठक में ही चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर बातचीत होगी. इसके साथ-साथ चंदा चोरी को लेकर भी बातचीत की जाएगी.
एसआईटी ने अपनी जांच में पहले ही साफ कर दिया है कि जिम्मेदार लोगों ने अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभाया है. यह भी तय माना जा रहा है कि जैसे ही एसआईटी अपनी फाइनल रिपोर्ट पेश करेगी. उसके बाद अनिल मिश्रा और चंपत राय पर मामला दर्ज किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:‘न चंदा मिलेगा, न ही चढ़ावा और न ही वोट…,’ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने BJP को घेरा