Solar Eclipse 2026: इस साल सावन में सूर्य और चंद्र ग्रहण का अनोखा संयोग, इन चार राशियों पर होगा गहरा असर!

Sawan solar lunar eclipse: इस साल का सावन महीना आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार के सावन महीने में सूर्य और चंद्र ग्रहण होगा, जो ज्योतिषियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
Sawan solar lunar eclipse

सावन में सूर्य और चंद्र ग्रहण का संयोग

Double Grahan Affects Four Signs: हिंदू धर्म ग्रंथों में सावन के महीने को बहुत ही खास माना गया है. इस साल यह पावन महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है. इस साल का सावन महीना आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार के सावन महीने में सूर्य और चंद्र ग्रहण होगा, जो ज्योतिषियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि यह ग्रहण कब और कहां लगेगा, साथ ही इसका राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

सावन 2026 में कब और कहां लगेगा ग्रहण?

इस साल सावन में दो बड़े ग्रहण लग रहे हैं, जिनका ज्योतिष के हिसाब से बहुत बड़ा असर पड़ेगा.

सूर्य ग्रहण: 12 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, उत्तरी यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों में दिखेगा, लेकिन भारत में न दिखने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा.

चंद्र ग्रहण: 28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा.

इन राशियों पर ग्रहण का प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण का असर हर इंसान पर अलग-अलग पड़ता है. खासकर मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को इस समय थोड़ा सावधान रहना चाहिए.

मिथुन राशि

आपके लिए यह समय मिला-जुला रहेगा. नौकरी या बिजनेस में कुछ बदलाव आ सकते हैं, इसलिए शांति और सब्र से काम लें.

तुला राशि

पैसों के मामले में इस समय सावधान रहें. कहीं भी बड़ा पैसा लगाने या इन्वेस्ट करने से बचें.

वृश्चिक राशि

यह समय आपके लिए थोड़ी मुश्किलें ला सकता है. अपनी सेहत का ध्यान रखें और मन को शांत रखने के लिए योग या मेडिटेशन करें.

ये भी पढ़ें-इस तारीख से बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत, शुक्र कराएंगे धन वर्षा!

मीन राशि

यह ग्रहण आपके जीवन में बदलाव लेकर आएगा. आपके अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे, लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें.

ज़रूर पढ़ें