उर्वशी ढोलकिया के बेटे की कार पर गिरा पेड़, मुंबई में भारी बारिश के बीच टला बड़ा हादसा

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया के बेटे और एक्टर क्षितिज ढोलकिया हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार होने से बचे.
Urvashi Dholakia or Kshitij Dholakia

उर्वशी ढोलकिया और क्षितिज ढोलकिया

Kshitij Dholakia: मुंबई में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. एक तरफ इस बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है, तो वहीं दूसरे तरफ यही बारिश लोगों के लिए आफत का सबब बनती जा रही है. मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया के बेटे और एक्टर क्षितिज ढोलकिया हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार होने से बचे.

क्षितिज ढोलकिया की कार पर गिरा पेड़

दरअसल मुंबई में हो रही भारी बारिश के दौरान क्षितिज ढोलकिया की कार पार्किंग में खड़ी हुई थी. इसी बीच उनकी कार पर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा. हालांकि राहत की बात यह है कि हादसे के समय एक्टर गाड़ी के अंदर मौजूद नहीं थे और इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई.

यह भी पढ़ें: 61 की उम्र में गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, क्या एक्स-वाइफ और बच्चे होंगे शामिल?

एक्टर ने शेयर किया वीडियो

इस घटना के बाद क्षितिज ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर की, जिसमें उनकी कार पेड़ के नीचे दबी हुई नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि फायर बिग्रेड और अन्य अधिकारी पेड़ हटाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान क्षितिज ने बताया कि उनकी कार इस हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. उन्होंने मुंबई पुलिस और फायर बिग्रेड का आभार जताया और खुद को खुशकिसम्मत बताया कि हादसे के दौरान वह कार में नहीं थे.

क्षितिज ढोलकिया वर्कफ्रंट

उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज ढोलकिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा. एक्टिंग से पहले क्षितिज फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं और वह ‘हमशकल्स’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों की टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

ज़रूर पढ़ें