दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ संग शेयर की खुशखबरी, बेबी शॉक्स की फोटो की वायरल
दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी
Sidharth Kiara Baby Announcement: बॉलीवुड की दुनिया से बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यह खबर उन लोगों को खुश कर सकती है, जो एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ के फैंस हैं. एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के घर बहुत जल्द किलकारी गूंजने वाली है. बहुत ल्द एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह बड़ी खुशखबरी दी है.
पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. कपल ने अपने पोस्ट में बेबी शॉक्स की फोटो भी शेयर की है. पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि एक बार फिर लाइफ के बड़े गिफ्ट से हम नवाजे गए हैं. आगे पोस्ट में लिखा था कि हमारा दिल प्यार और आभार से भर गया है.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ के इस पोस्ट के बाद उनके कमेंट सेक्शन में फैंस बधाइयां दे रहे हैं. वहीं फैंस ही नहीं, भूमि पेडनेकर, मुकेश छाबड़ा जैसे बड़े कलाकरों के साथ-साथ कई बड़े सितारों ने भी कमेंट के जरिए बधाइयां दी हैं.सबसे खास बात यह है कि कियारा ने पहला बार अपनी बेटी को जिन बेबी शॉक्स को पहनाकर उसके जन्म की खबर दी थी, उन्हीं शॉक्स को अब बेटी के हाथों में पकड़ाकर दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है.
गणेशोत्सव में मिला था प्रेग्नेंसी का हिंट
कियारा की प्रेग्नेंसी का हिंट लोगों को अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में मिला था. उस कार्यक्रम में कियारा साड़ी में पहुंची थीं. उनका बढ़ा हुआ वजन देखकर लोगों में चर्चाएं शुरू हो गई थीं. किसी ने कहा था कि कियारा दूसरी बार प्रेग्नेंट लग रही हैं, तो कुछ लोगों ने कयास लगाया था कि शायद किसी रोल के लिए उन्होंने वजन बढ़ाया है.
कियारा की शादी कब हुई थी?
कियारा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.2025 में बनी थीं पहली बार मांहाल ही में इंस्ट्री की एक और हीरोइन दसरी बार मां बनी हैं. दीपिका पादुकोण ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है. अब इंडस्ट्री की एक और हीरोइन ने प्रेग्नेंसी की खबर दी है. कियारा ने 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी. 2025 में उनके घर नन्ही परी सरायाह आई थी.