श्रीलंका में साई सुदर्शन का धमाका, 22 चौकों की मदद से कूटे 168 रन, डबल सेंचुरी से चूके

Sai Sudharsan: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच की पहली पारी में सुदर्शन ने 267 गेंदों का सामना करते हुए 168 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 22 चौके शामिल रहे.
Sai Sudharsan

साई सुदर्शन

Sai Sudharsan: इंडिया ए की टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. श्रीलंका ए के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. दूसरे मैच में सुदर्शन ने 267 गेंदों का सामना करते हुए 168 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 22 चौके शामिल रहे. हालांकि इस दौरान वह दोहरा शतक जड़ने से चूक गए.

साई सुदर्शन ने कूटे 168 रन

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच जारी दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार ओपनर साई सुदर्शन ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 267 गेंदों में 168 रन की पारी खेली, जिसमें 22 चौके शामिल रहे. इस दौरान सुदर्शन का स्ट्राइक रेट 62.92 का रहा. हालांकि इस दौरान सुदर्शन दोहरा शतक जड़ने से चूक गए.

यह भी पढ़ें: क्या दूसरे टी20 मैच में भी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? कोच के इस बयान से सबकुछ हो गया साफ

देवदत्त पडिक्कल के साथ की शतकीय साझेदारी

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में स्टार ओपनर साई सुदर्शन ने अमन मोखड़े के साथ पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की. इसके बाद उन्होंने दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पडिक्कल के साथ 182 रनों की साझेदारी की. सुदर्शन ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 42 रनों की साझेदारी की. इसके बाद कप्तान ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर उन्होंने 78 रन जोड़े.

इंडिया ए ने हासिल की बढ़त

साई सुदर्शन की इस शानदार पारी के दम पर इंडिया ए ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में बढ़त हासिल कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए की टीम पहली पारी में 366 रन ही बना सकी. जवाब में इंडिया ए ने साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी के दमपर 530 से ज्यादा रन बनाकर बढ़त हासिल कर ली है.

ज़रूर पढ़ें