भोपाल में चलती कार में छलके जाम! VIP रोड पर युवकों ने सनरूफ खोलकर की शराब पार्टी, हरकत कैमरे में कैद

Bhopal News: भोपाल के वीआईपी रोड पर लहराते हुए कार चल रही है. इसकी सनरूफ से बाहर निकले तीन युवक खुलेआम शराब पीते दिखाई दे रहे हैं. शराब डिस्पोजल गिलास में निकालते हुए दिख रहे हैं. इसके साथ ही पानी मिलाते हुए दिख रहे हैं.
bhopal vip road moving car sunroof liquor party caught on camera video viral

भोपाल: चलती कार में शराब पार्टी का वीडियो वायरल

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की वीआईपी रोड पर चलती गाड़ी में शराब पीते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कार तेज रफ्तार से VIP रोड पर दौड़ रही है. युवक गाड़ी का सनरूफ खोलकर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं.

वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी, झलके जाम

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शनिवार (4 जुलाई) तड़के 4 बजे का है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भोपाल के वीआईपी रोड पर लहराते हुए कार चल रही है. इसकी सनरूफ से बाहर निकले तीन युवक खुलेआम शराब पीते दिखाई दे रहे हैं. शराब डिस्पोजल गिलास में निकालते हुए दिख रहे हैं. इसके साथ ही पानी मिलाते हुए दिख रहे हैं.

पुलिस कमिश्नर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. इसके साथ ही संबंधित थाने के अधिकारियों के जांच के निर्देश दिए हैं. वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने पर कार में सवार युवकों पर मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य मामले में कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: भोपाल में बेखौफ बदमाशों का आतंक! हथि‍यारों के साथ होटल में मचाया उत्पात, CCTV में कैद हुई वारदात

घटना कैमरे में कैद

ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है. अनियंत्रित कार से किसी को भी नुकसान हो सकता था. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लापरवाही और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें