टी20 वर्ल्ड कप से भारत बाहर, लेकिन फाइनल में गूंजेगा देश का नाम, वृंदा राठी संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी

Womens T20 WC 2026: आईसीसी की तरफ से मैच ऑफिशियल्स के नामों का ऐलान कर दिया गया है जिसमें ऑन फील्ड अंपायर में भारत की वृंदा राठी का नाम शामिल है.
Vrinda Rathi

वृंदा राठी

Womens T20 WC 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे लॉर्ड्स के स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर आईसीसी की तरफ से मैच ऑफिशियल्स के नामों का ऐलान कर दिया गया है जिसमें ऑन फील्ड अंपायर में भारत की वृंदा राठी का नाम शामिल है. इसके अलावा दूसरी अंपायर जैकलीन विलियम्स होंगी.

भारत का सफर ग्रुप स्टेज खत्म

भारतीय टीम के लिए भले ही इस टूर्नामेंट का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया लेकिन वृंदा राठी का मैच में अंपायरिंग करना भारतीयों के लिए किसी सम्मान से कम नहीं हैं. वृंदा राठी जो मीडियम-पेसर गेंदबाज रहीं हैं और चार तक मुंबई यूनिवर्सिटी की महिला टीम की तरफ से खेला लेकिन सीनियर लेवल पर उनको खेलने का मौका नहीं मिला.

वृंदा ने अपना करियर अंपायरिंग में चुना

इसके बाद वृंदा ने अपना करियर अंपायरिंग में बनाने की सोची. दा राठी भारत की सिर्फ दूसरी ऐसी अंपायर बनेंगी जो वर्ल्ड कप फाइनल में ऑन फील्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी को संभालेंगी. इससे पहले साल 1987 के मेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था उसमें भारत के राम बाबू गुप्ता ने अंपायरिंग की थी.

वृंदा राठी को अनुभव

बता दें कि फाइनल मुकाबलें में वृंदा राठी और जैकलीन विलियम्स जहां ऑन फील्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी तो वहीं थर्ड अंपायर किम कॉटन होंगी. अब तक वृंदा ने वनडे में 20 और महिला टी20 इंटरनेशनल में 77 मुकाबलों में अंपायरिंग की जिम्मेदारी को संभाला है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू को बनाया यादगार, जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का

ज़रूर पढ़ें