भारत के लिए गुड न्यूज, उर्वरक से लदे होर्मुज स्ट्रेट से निकले 15 जहाज

Good News: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से उर्वरक और कच्चा माल लेकर 15 जहाज सुरक्षित रूप से निकल चुके हैं. भारत के लिए यह काफी राहत भरी खबर है.
Fertiliser Ships Strait of Hormuz

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकले 15 भारतीय जहाज

Fertiliser Ships: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से उर्वरक और कच्चा माल लेकर 15 जहाज सुरक्षित रूप से निकल चुके हैं. इसकी जानकारी रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दी है. भारत के लिए यह बहुत बड़ी राहत भरी खबर है.

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करते हुए, जो 15 जहाज भारत पहुंच रहे हैं. उनमें से आठ जहाजों में 3.32 लाख मीट्रिक टन (LMT) यूरिया, चार जहाजों में 2.57 LMT DAP और तीन जहाजों में 1.11 LMT सल्फर लदा हुआ है. इसके अलावा जल्द ही 5 और जहाज भारत पहुंचने वाले हैं.

वैश्विक संकट पर क्या बोले जेपी नड्डा?

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ‘पश्चिम एशिया में शुरू हुए संघर्ष ने वैश्विक सप्लाई चेन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है. जिसकी वजह से उर्वरकों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई और शिपमेंट में लगने वाला समय भी काफी बढ़ गया. इससे न सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर में संकट मंडराया हुआ है. हालांकि, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार शुरू से ही सतर्क और पूरी तरह तैयार रही है.’

ये भी पढ़ेंः ‘तुरंत बंद करो चाइल्ड एब्यूज एड…’, सरकार का Meta को नोटिस, 7 द‍िन में देना होगा जवाब

किसान के हितों की रक्षा के लिए सरकार तत्पर

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अनुसार, ग्लोबल कीमतें बढ़ने के बावजूद सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा की है. फर्टिलाइजर प्लांट को होने वाली नेचुरल गैस की सप्लाई संकट के दौरान लगभग 65% तक गिर गई थी. लेकिन अब यह पूरी तरह से 100% बहाल हो गई है.

ज़रूर पढ़ें