Rewa: सड़क बनी महिला की मौत का कारण, मरीज को खटिया पर ढोते रहे, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Rewa: रीवा जिले के मनगवां से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने विकास के दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां पर सड़क न होने के वजह से महिला सही समय पर अस्पताल न पहुंच सकी और उसकी मौत हो गई.
Rewa News

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Rewa: रीवा जिले के मनगवां से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने विकास के दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसी एक आदिवासी महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, क्योंकि गांव तक जाने के लिए सड़क ही नहीं थी. परिजन महिला को खाट पर लिटाकर करीब दो किलोमीटर तक कीचड़ भरे रास्ते से अस्पताल ले जाते रहे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन आज तक सड़क नहीं बन सकी. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मनगवां क्षेत्र का मामला

पूरा मामला रीवा जिले के मनगवां क्षेत्र का है, जहां एक आदिवासी महिला आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई. हादसे के बाद परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन गांव तक सड़क नहीं होने के कारण उन्हें महिला को खाट पर लिटाकर कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से पैदल ले जाना पड़ा. करीब दो किलोमीटर तक परिजन महिला को खाट पर उठाकर अस्पताल की ओर बढ़ते रहे, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिल सका और महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ. लोगों का कहना है कि यदि सड़क बनी होती तो महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता था और शायद उसकी जान बच जाती. इस पूरी घटन का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘महिला को अधिकार, गर्भ रखना है या नहीं…’, दंपती के बीच चल रहे विवाद पर MP हाई कोर्ट का फैसला, कहा- पति की मंजूरी जरूरी नहीं

ज़रूर पढ़ें