Singrauli News: आंधी तूफान ने छीन ली परिवार की खुशियां, मकान की दीवार गिरने से 9 साल की बच्ची की मौत, दो घायल

Singrauli News: मध्य प्रदेश में इन दिनों आंधी-बारिश का दौर जारी है. इसी बीच सिंगरौली जिले से हैरान कर देने वाली हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई.
Singrauli News

घटना स्थल पर जमा हुए लोग

Singrauli News: मध्य प्रदेश में इन दिनों आंधी-बारिश का दौर जारी है. कई जिलो में नदी-नाले उफान पर हैं, ऐसे में हादसों की भी खबरें सामने आ रही है. मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सासन चौकी क्षेत्र के सिंगरौलिया गांव में रविवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां पर खराब मौसम की वजह से मिट्टी के घर की एक दीवार गिर गई और इस हादसे में एक 9 साल की मासूम की जान चली गई.

मौत की आंधी ने मचाई भारी तबाही

विवार को सिंगरौलिया गांव के इलाके में अचानक आए तूफान और जोरदार बारिश ने भारी तबाही मचाई. इस दौरान एक परिवार का मिट्टी का घर ताश के पत्तों की तरह ढह गया. लगातार हो गई बारिश की वजह से दीवार भरभराकर घर के अंदर आ गिरी. हादसे के वक्त परिवार के तीनों सदस्य घर के अंदर सो रहे थे.

9 वर्षीय मासूम की मौत

इस हादसे में 9 वर्षीय कल्पना साकेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ललन और छह साल का रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज बैढ़न के जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जब ये हादसा हुआ तब आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को मलबे से बाहर निकाला.

चौकी प्रभारी ने दी जानकारी

चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हादसा तेज तूफान के कारण मिट्टी के घर की दीवार गिरने से हुआ. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है

ये भी पढ़ेंः बाथरूम के फर्श के नीचे दफन था पति का राज! मिस्त्री ने खोला रूबी की खौफनाक साजिश का नया सच

ज़रूर पढ़ें