राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को सौंपी गई महासचिव की जिम्मेदारी

Ram Mandir Ayodhya Champat Rai Anil Mishra: राम मंद‍िर चंदा चोरी मामले में ट्रस्‍ट की बैठक के बाद चंपत राय और अन‍िल मिश्रा का इस्‍तीफा मंजूर कर लिया गया है. फ‍िलहाल कृष्‍ण मोहन को महासच‍िव की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है.
Champat Rai

Ram Mandir Ayodhya Champat Rai Anil Mishra: अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक आयोजित हुई थी. यह बैठक करीब 3 घंटे चली. इस बैठक में ट्रस्ट के सभी सदस्यों की सहमति से अनिल मिश्रा और चंपत राय का इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया. चंपत राय और अनिल मिश्रा ने चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद इस्तीफा दिया था.

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा- रामलला के विशाल मंदिर के आज एक असाधारण स्थिति बन गई. इसमें निर्णय लिया कि न्यास की बैठक 11 जुलाई वाली को 6 जुलाई को किया गया. इसमें अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास भी उपस्थित रहे.

उन्‍होंने कहा कि हमें दुख था कि जिसका सामना पूरे समाज को करना पड़ रहा है. वह दुखदायक है. मंदिर के लिए लोगों ने प्राणों, परिवार की परवाह नहीं की, चढ़ावा चोरी अर्थ लज्जाजनक हालत है.

चंपत राय को लेकर क्‍या बोले गोविंद ग‍िरी?

गोविंद गिरी ने मीड‍िया से बातचीत में कहा कि चढ़ावा चोरी की घटना से चंपत राय को बहुत वेदना हुई. उन्हें लगा कि जब तक न्याय नहीं हो जाता, अपराधी पकड़े नहीं जाते, उन्हें दंड नहीं मिल जाता, यह सोचकर उन्होंने त्याग पत्र दिया. जिसे मान्य करना, न मान्य करना हमारे बस की बात नहीं थी. इसलिए इस न्यास के संविधान के अनुसार त्याग पत्र देते ही उसे मान लिया जाता है. इसलिए मूल प्रॉसेस को आधार मानकर उनके इस्तीफे को स्वीकार किया गया है.

पूरा सामान सुरक्षित- गोविंद गिरी

राम मंदिर में किए गए दान को लेकर आ रहे बयानों को लेकर भी  गोविंद गिरी ने सफाई दी है, उन्‍होंने कहा कि जो भी सामान है. सब कुछ सुरक्षित रखा हुआ है. उन्‍होंने सभी सामान मीडिया को देखकर बताया कि ये सब जनता का है और पूरी तरह से सुरक्षित है. झूठ के प्रचार से हम लोगों को सावधान करते हैं. हमारे पास ऐसी 2800 वस्तुओं का रजिस्टर्ड हैं.

उन्‍होंने कहा कि इस समय झूठ का प्रपंच खड़ा किया जा रहा है. हर एक अपराधी को दंड दिया जाएगा. हमें देश की अदालत पर पूरा भरोसा है. 

राम मंदिर को दान में मिला जिन चीजों के चोरी होने का आरोप लगा वो सभी चीज मंदिर ट्रस्ट के प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में रखी गई हैं. इनमें सोने की रामायण, भगवान के चरण चिन्ह, हार और कागभुसुंडि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:लाखों रुपए और महंगे गिफ्ट… चढ़ावा चोरी के पैसे से दानवीर बना हुआ था अविनाश, पूछताछ में हुआ खुलासा

ज़रूर पढ़ें