यात्री कृपया ध्यान दें…ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द, सफर पर निकलने से पहले जान लें शेड्यूल

MP News: अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. रेलवे द्वारा लाइन डबलिंग के कारण कई ट्रेनों को रद्द और रूट डायवर्ट किया गया है.
Gwalior Trains Cancelled List 2026

भारतीय रेल (फाइल फोटो)

MP News: अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेल खंड पर दोहरीकरण (लाइन डबलिंग) के मद्देनजर नान-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है. इसी वजह से इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट कर दिया गया है.

बता दें कि रेलवे प्रशासन ने ग्वालियर से चलने और यहां से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को निरस्त, आंशिक रूप से समाप्त और रेगुलेट करने यानि रोककर चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे के अनुसार जो गाड़िया पूरी तरह से निरस्त की गई है उनकी लिस्ट नीचे दी गई हैं.

गाड़ी संख्या 11801 (ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस):
यह ट्रेन 22 से 23 जुलाई तक अपने प्रारंभिक स्टेशन ग्वालियर से पूरी तरह निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 11802 (प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस)
यह ट्रेन 23 से 24जुलाई तक प्रयागराज से निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 64601 (मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल)
21 से 23 जुलाई तक रद्द.
गाड़ी संख्या 64602 (कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर)
दिनांक 21से 23जुलाई तक रद्द.

आंशिक रूप से समाप्त होने वाली गाड़ियां

गाड़ी संख्या 14109 (चित्रकूटधाम-कानपुर सेंट्रल)

ये ट्रेन 22 से 23 जुलाई तक चित्रकूट धाम की जगह बांदा स्टेशन पर ही समाप्त होगी.

गाड़ी संख्या 14110 (कानपुर सेंट्रल-चित्रकूटधाम)

ये गाड़ी 22 से 23 जुलाई तक कानपुर से चलकर केवल बांद स्टेशन तक ही आएगी और फिर वहीं से वापस लौटेगी.

रोककर चलाई जाने वाली गाड़ियों की लिस्ट

गाड़ी संख्या 12175 (हावड़ा-ग्वालियर एक्सप्रेस)
ये ट्रेन 16 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट तक रोककर चलाई जाएगी.

गाड़ी नंबर11802 (प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस)
14, 16, 18 और 20 जुलाई को ये गाड़ी मंडल में 30 मिनट तक रोककर चलाई जाएगी.

गाड़ी संख्या 18203 (दुर्ग-कानपुर सेंट्रल)
दिनांक 13, 15 और 22 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट तथा 20 जुलाई को पश्चिम मध्य रेलवे में 120 मिनट रोकी जाएगी.

गाड़ी संख्या 19484 (सहरसा-अहमदाबाद)
ये गाड़ी 14, 16, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 60 मिनट तक रोककर चलाई जाएंगी.

गाड़ी संख्या 26506 (बनारस-खजुराहो)
14, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट रोकी जाएगी

गाड़ी संख्या 12177 (हावड़ा-मथुरा एक्सप्रेस)
18 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट प्रभावित रहेगी

ये भी पढे़ं- MP News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बेतवा नदी में डूबने से दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत

ज़रूर पढ़ें