‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू करेगी बीजेपी, पार्टी मीटिंग में लिया गया फैसला

BJP Loktantra Bachao Campaign: मध्य प्रदेश बीजेपी की सोमवार को कोर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी. इसके तहत इंदौर, जबलपुर और भोपाल में रैलियों का आयोजन किया जाएगा.
BJP’s New MP Campaign

बीजेपी प्रदेश कोर कमेटी की बैठक

Loktantra Bachao Arajakta Hatao: मध्य प्रदेश बीजेपी की सोमवार को कोर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी. इसके तहत इंदौर, जबलपुर और भोपाल में रैलियों का आयोजन किया जाएगा. इस मीटिंग में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे.

बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक हमारे प्रदेश के प्रभारी, हमारे संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सभी इस बैठक में शामिल हुए. बैठक में जिन विषयों पर चर्चा हुई एक हमारा अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान’ आ रहा है जिसमें तीन जगह एक बड़ा हमारा रैली का कार्यक्रम है.

इंदौर, जबलपुर, भोपाल में रैली होगी

हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि इंदौर, जबलपुर और भोपाल में रैलियां आयोजित की जाएंगी. लगभग 1 लाख लोग इकट्ठा होंगे. बाकी फिर सभी जिला मुख्यालय पर भी इस तरह का कार्यक्रम होगा, जिसमें लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ अभियान के तहत यह रैली निकाली जाएगी.

उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा बाकी भी हमारे कई कार्यक्रम हैं जिस पर चर्चा हुई. बिरसा मुंडा जयंती जो 15 नवंबर को है, उसको लेकर विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई.

राज्यसभा उपचुनाव पर हुई चर्चा

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि राज्यसभा की एक सीट का नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उसमें एक ही सीट पर उम्मीदवार का चयन होना है, एक ही सीट रिक्त हुई है. उसके लिए चार-पांच नामों पर चर्चा कुछ हमारे प्रदेश के और प्रदेश के बाहर के भी कुछ नाम हैं, उन पर चर्चा हुई है.

कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर अशोभनीय टिप्पणी की गई है. उसको लेकर एक निंदा प्रस्ताव आज की कोर कमेटी में हमने पारित किया है. उसकी घोर निंदा पूरी की पूरी कोर कमेटी ने की है.

ये भी पढ़ें: MP SI Admit Card 2026 जारी, 28 अक्टूबर को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा इस तरह के अपमानजनक टिप्पणी करना पूरा का पूरा कांग्रेस का चरित्र बताता है. इस पर हमने आज टीम ने चर्चा भी की है और उस पर निंदा का प्रस्ताव भी पारित किया है. इसके अलावा हमारा यूसीसी जो पारित हुआ है उस पर चर्चा हुई है.

ज़रूर पढ़ें