‘3 महीने पहले शादी, सोफा-फ्रिज के ताने- बेल्ट से पिटाई…’ आकृति सुतार केस में भाई ने खोली जीजा की पूरी पोल

Lodhi Colony Akriti Sutar Death Case: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ट्व‍िशा शर्मा केस की तरह ही दही दि‍ल्‍ली से भी मामला सामने आया है. यहां 3 महीने पहले ही शादी के बाद आकृति सुतार की संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थ‍ित‍ि में मौत हो गई.
आकृति सुतार, अरस्तू सिक्का

आकृति सुतार, अरस्तू सिक्का

Akriti Sutar Death: देश की राजधानी दिल्‍ली की लोधी कॉलोनी इलाके में 28 साल की आकृति सुतार की संदिग्ध मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर द‍िए हैं. इस मामले में पुल‍िस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया कि पति और उसका पर‍िवार आकृति को शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान कर रहा था. इसके साथ ही कई बार तो बेल्‍ट से मारपीट तक की गई. परिजनों का कहना है कि आकृति मानसिक रूप से मजबूत थीं और आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थीं. उन्‍होंने सीधे तौर पर हत्‍या का आरोप लगाया है.

आकृति सुतार का शव एक रिहायशी सोसायटी के परिसर में मिला था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानकर हर पहलू से जांच कर रही है,

पर‍िवार ने लगाए कई गंभीर आरोप

आकृति सुतार के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद उन्हें अपने पति से लगातार घरेलू हिंसा और दबाव का सामना करना पड़ा था, जबकि पुलिस का कहना है कि उनकी डिजिटल एक्टिविटी से आत्महत्या की मंशा का सबूत मिला है. पर‍िजनों का आरोप है कि पति अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे और शादी के बाद मायके से कुछ ना लाने के लिए उन्हें ताने मारते थे.उन्होंने ये भी दावा किया कि पति उन पर नौकरी छोड़ने के लिए लगातार दबाव डालते थे.

भाई अभय ने बताई हकीकत

भाई अमय के अनुसार, शादी से पहले सिक्का के परिवार ने अक्रिति को नौकरी जारी रखने की इजाजत दी थी लेकिन शादी के बाद वे मुकर गए.आकृति को बार-बार यह ताना दिया जाता था कि वह मायके से बेड, सोफा, अलमारी, फ्रिज और एसी जैसी बुनियादी चीजें भी नहीं लाई. परिवार पर करीब 10 से 20 लाख रुपये की मांग भी अप्रत्यक्ष रूप से की गई थी. भाई ने आरोप लगाया कि पति उसके फोन पर पूरी निगरानी रखता था और मामूली बातों पर भी शक और मारपीट करता था. 

कुछ ही महीने पहले हुई थी लव मैरि‍ज

आकृति की मौत के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. उसने महज तीन महीने पहले ही 24 अप्रैल 2026 को अरस्तु सिक्का से लव मैरिज की थी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आख‍िर महज कुछ ही द‍िनों के भीरत आकृति की मौत कैसे हो गई.

ये भी पढ़ें:अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट का फैसला! 38 दोषियों की फांसी बरकरार, नहीं मिली राहत

ज़रूर पढ़ें