पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की 3 महीने में ही टूट गई सगाई? वायरल दावों पर मंगेतर ने खुद बताई सच्चाई

Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ रिश्ते में दरार आ गई है.
Prithvi Shaw or Akriti Agrawal

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल

Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ रिश्ते में दरार आ गई है. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह भी दावा किया गया कि दोनों की सगाई टूट चुकी है. इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब आकृति की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो गई. हालांकि अब आकृति ने खुद सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी है.

इंस्टाग्राम क्रिप्टिक स्टोरी से शुरू हुई अफवाह

दरअसल हाल ही में पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने धोखा मिलने और अफवाहों को सच बताया था. हालांकि, उन्होंने स्टोरी में किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सीधे पृथ्वी शॉ से जोड़ दिया. इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार और सगाई टूटने जैसी खबरें तेजी से फैलने लगीं.

यह भी पढ़ें: 45वें जन्मदिन पर MS Dhoni के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल

क्या टूट गई पृथ्वी शॉ और आकृति नेगी की सगाई?

बढ़ती चर्चों के बीच आकृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी भी अपने मंगेतर का नाम नहीं लिया और न् ही यह कहा कि उनकी सगाई टूट गई है या दोनों अलग हो चुके हैं. यह देखकर दुख होता है कि लोगों ने बिना किसी आधार के मान लिया कि मेरी पोस्ट उन्हीं के बारे में थी. हम दोनों साथ हैं, हमारी सगाई बरकरार है और सब कुछ बिल्कुल ठीक है.

किसके लिए थी इंस्टाग्राम स्टोरी?

आकृति अग्रवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी वह क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी पृथ्वी शॉ के लिए नही थी. उन्होंने लिखा,”वह स्टोरी किसी और के लिए थी और सिर्फ मेरे करीबी दोस्तों तक ही सीमित रहने वाली थी. लेकिन एक छोटी-सी गलती के कारण उसका गलत मतलब निकाला गया और उस इंसान की छवि प्रभावित हुई जिससे मैं प्यार करती हूं.

26 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर-एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल की सगाई मार्च 2026 को हुई थी. शॉ ने 8 मार्च 2026 को अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. हाल ही में दोनों के रिश्ते में दरार आने की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन अब आकृति अग्रवाल ने खुद सामने आकर इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है.

ज़रूर पढ़ें