निगम, मंडल और आयोग में हुई नियुक्ति, गौरीशंकर श्रीवास छत्तीसगढ़ राज्य कैश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बने

नियुक्तियों को लेकर सीएम साय ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति प्रदान करेंगे.'
Gaurishankar Srivas (File Photo)

गौरीशंकर श्रीवास(File Photo)

CG News: छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद राज्य के निगम, मंडल और आयोगों में विभिन्न पदों पर मंगलवार को नियुक्ति कर दी गई है. गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी है. 13 निगम, मंडल और आयोग के विभिन्न पदों पर 25 नेताओं की नियुक्ति की गई है.

सभी नव नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने कहा, ‘प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं. सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति प्रदान करेंगे.’

ममता साहू महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर गौरीशंकर श्रीवास तथा सदस्य पद पर देवशरण सेन की नियुक्ति की गई है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में ममता साहू को दायित्व सौंपा गया है. वहीं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद पर रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष पद पर वेदराम मनहरे तथा सदस्य के रूप में सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे की नियुक्ति की गई है.

आनंद निषाद को मछुआ कल्याण बोर्ड की कमान

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर आनंद निषाद और सदस्य पद पर नेतराम निषाद की नियुक्ति की गई है. छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डल, रायपुर के अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार राजपूत और सदस्य पद पर सुमन मुथा को दायित्व सौंपा गया है. शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र नायक और सदस्य के रूप में बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल की नियुक्ति की गई है.

छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष पद पर सुधीर गौतम, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य पद पर मनमथ नाथ शर्मा और छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के सदस्य पद पर प्रसन्ना अवस्थी की नियुक्ति की गई है.

इन पदों पर भी हुई भर्ती

रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जे.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष, किशोर महानंद, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पद, आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) और छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर मंगल दास ठाकुर की नियुक्ति की गई है.

ये भी पढ़ें: रायपुर में राज्य कैंसर संस्थान का होगा विस्तार! 39 करोड़ की लागत से बनेगा 7 मंजिला भवन, हर फ्लोर पर होंगे 64 बेड

ज़रूर पढ़ें