IND VS ENG: तीसरे टी20 में रवि बिश्नोई की प्लेइंग 11 से छुट्टी, इस खिलाड़ी को मिली जगह

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरी टी20 मैच की प्लेइंग 11 में रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को शामिल किया गया है.
Ravi Bishnoi or Prince Yadav

रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला गया. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी. इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 से रवि बिश्नोई को बाहर रखा गया. जबकि उनकी जगह प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है.

प्लेइंग 11 से बाहर हुए रवि बिश्नोई

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच में रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है. मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. भारत की इस हार की एक बड़ी वजह बिश्नोई रहे. इस मैच में रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए थे. 4 ओवरों में उन्होंने 60 रन खर्च किए थे. इस दौरान उन्हें एक भी सफलता नही मिली थी और इसी वजह से तीसरे टी20 में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है.

यह भी पढ़ें: क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच? नॉटिंघम के मौसम ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

इस खिलाड़ी को मिली जगह

रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को तीसरे टी20 की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. बता दें, प्रिंस यादव ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है. 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच उन्होंने डेब्यू किया और 4 ओवरों में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट झटके. इस शानदार प्रदर्शन के चलते ही प्रिंस को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.

तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

ज़रूर पढ़ें