54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट, लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी उतारते नजर आए राजकुमार राव
सौरव गांगुली
Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली आज 8 जुलाई को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज ही के दिन 1972 में कोलकाता में उनका जन्म हुआ था. गांगुली के जन्मदिन के खास मौके पर उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है. उनकी बायोपिक ‘दादा-द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. इस मच अवेटेड फिल्म में गांगुली के किरदार में राजकुमार राव नजर आएंगे.
सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट
सौरव गांगुली के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बायोपिक ‘दादा-द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में राजकुमार राव को सौरव गांगुली के उस ऐतिहासिक पल को रीक्रिएट करते हुए दिखाया गया है, जब उन्होंने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी जर्सी लहराई थी. यह पल भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार लम्हों में से एक माना जाता है.
"Cant wait to see you play my cover drive": Sourav Ganguly endorses biopic 'Dada' starring Rajkumar Rao in lead role
— ANI Digital (@ani_digital) July 8, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/ZeePXULYDR#Dada #RajKummarRao #biopic #SouravGanguly #bollywood #Lords pic.twitter.com/GQy1ge3tVy
यह भी पढ़ें: फिल्म ‘सतलुज’ विवाद पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, 48 घंटे में क्यों हटी फिल्म और किसे थी दिक्कत? किया खुलासा
कब रिलीज होगी फिल्म?
सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा-द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. बता दें, यह फिल्म 14 मई 2027 को एक एक्स्टेंडेड हॉलिडे वीकेंड के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म सिर्फ उस शख्स की इंसपायरिंग स्टोरी है, जिसने सिर्फ क्रिकेट खेला ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की तस्वीर भी बदल दी. गांगुली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट के नए और बेखौफ दौर की शुरुआत का प्रतीक बन गया था.
कौन हैं इस फिल्म के मेकर्स
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा-द सौरव गांगुली स्टोरी’ का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है. फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है. इसे गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज और डीबीएल प्रस्तुत कर रहे हैं. यह लव फिल्म्स के बैनर तले बनी है.