क्या रीसेट की कीमत चुका रही टीम इंडिया? लगातार 4 हार के बाद गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कहां हो रही चूक
गौतम गंभीर
Gautam Gambhir: टी20 इंटरनेशनल में लगातार 4 मैच हारने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि समस्या सिर्फ खराब फॉर्म या युवा खिलाड़ियों की नही हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 125 रनों की शर्मनाक हार के बाद गंभीर ने पहली बार बताया कि आखिर टीम से कहा गलती हो रही है और भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है.
कहां हो रही टीम इंडिया से चूक?
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के मुताबिक, टीम से सबसे बड़ी चूक ‘गेम अवेयरनेस’ यानी मैच और परिस्थितियों को सही तरीके से पढ़ने में हो रही है. गंभीर का मानना है कि भारतीय टीम आयरलैंड दौरे से लेकर इंग्लैंड तक हालात के मुताबिक खुद को ढालने में नाकाम रहा और यही लगातार हार की सबसे बड़ी वजह बनी.
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन को ड्रॉप करने पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है आगे का प्लान
नतीजों से नही समझी जा सकती पूरी तस्वीर- गौतम गंभीर
गौतम गभीर ने साफ कहा है कि मौजूदा भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से जोड़कर नही देखा जा सकता. उन्होंने याद दिलाया की टीम पूरी तरह बदल चुकी है. अब कप्तान बदल चुका है, ओपनिंग जोड़ी नई है, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा,’जब आप टीम को रीसेट करते हैं तो चीजों को समय देना पड़ता है. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग की भूमिका निभा रहे हैं, प्रिंस यादव ने अपना दूसरा टी20 मैच खेला और हर्षित राणा चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. ऐसे में सिर्फ नतीजे देखकर पूरी तस्वीर नही समझी जा सकती.’
बताई हार की वजह
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भारत की हार की वजह तकनीक से ज्यादा सोच और फैसलों को बताया. उन्होंने कहा कि टीम मैच की परिस्थितियों को समझने में लगातार पीछे रह गई. भारतीय कोच के मुताबिक, बल्लेबाजों और गेंदबाजों को यह समझना होगा कि पिच कैसा व्यवहार कर रही है. टी20 क्रिकेट में यही छोटी-छोटी बातें बड़े अंतर का कारण बनती हैं. उन्होंने कहा,’हम आयरलैंड से ही परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढाल नहीं पाए. अगर हमने बेहतर तरीके से हालात को समझा होता तो हम लगातार 4 मैच नहीं हारते.’