Sun Jupiter Fortune Transit: 16 जुलाई से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, सूर्य-गुरु की महायुति खोलेगी तरक्की के द्वार

Sun Jupiter Grand Conjunction: सूर्य और गुरु के इस मिलन से महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है. इस महायुति का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां सबसे ज्यादा भाग्यशाली रहेंगी. इन 3 राशियों के जातकों को करियर में बड़ी तरक्की, अचानक भारी धन लाभ और समाज में भरपूर मान-सम्मान मिलेगा.
Sun-Jupiter Conjunction

सूर्य-गुरु युति 2026

3 Zodiac Signs Lucky: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. कर्क राशि में पहले से ही गुरु मौजूद हैं. सूर्य और गुरु के इस मिलन से महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है. इस महायुति का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां सबसे ज्यादा भाग्यशाली रहेंगी. इन 3 राशियों के जातकों को करियर में बड़ी तरक्की, अचानक भारी धन लाभ और समाज में भरपूर मान-सम्मान मिलेगा.

मेष राशि

  • सूर्य और गुरु का यह मिलन आपके चौथे भाव में होगा, जो आपके सुख-साधनों को बढ़ाएगा.
  • अगर आप लंबे समय से कार, बाइक या नया घर खरीदने का सपना देख रहे थे, तो वह अब पूरा हो सकता है.
  • ऑफिस में बड़े अधिकारियों की मदद से आपकी तरक्की (प्रमोशन) के रास्ते खुलेंगे.
  • इसके अलावा, आपको पुरानी पारिवारिक संपत्ति से भी बड़ा फायदा मिल सकता है.

मिथुन राशि

  • यह बदलाव आपकी राशि के धन भाव में होने जा रहा है, जिससे आपकी कमाई में भारी बढ़ोतरी होगी.
  • काफी समय से फंसा हुआ पैसा अचानक आपको वापस मिल सकता है.
  • आपकी बातचीत करने का तरीका इतना शानदार होगा कि आप बिजनेस की बड़ी डील्स आसानी से तय कर लेंगे.
  • व्यापारियों को मुनाफा कमाने के नए मौके मिलेंगे और उनका बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें-Panchak Yog 2026: 22 जुलाई को आसमान में बड़ा बदलाव, मंगल-वरुण का दुर्लभ योग, इन 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

कर्क राशि

  • यह शुभ मिलन आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए सबसे बड़ा और अच्छा बदलाव आपके जीवन में दिखेगा.
  • आपका self-confidence बहुत मजबूत रहेगा और समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी.
  • नौकरी करने वाले लोगों को बड़ी कंपनियों से अच्छे पदों के ऑफर मिल सकते हैं.
  • इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और पुराने सभी मनमुटाव खत्म हो जाएंगे.

ज़रूर पढ़ें