Video: मैनपाट में बाइकर्स गैंग का आतंक, सड़को पर खतरनाक स्टंट, मॉडिफाइड साइलेंसर की गूंज से पर्यटक भी परेशान

CG News: मैनपाट में इन दिनों बारिश का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच कुछ बाइकर्स गैंग का लापरवाह रवैया पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है.
Mainpat Bikers Gang Trouble

मैनपाट में बाइकर्स का आतंक

Modified Silencers Disturb Tourists: सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में इन दिनों बारिश का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच कुछ बाइकर्स गैंग का लापरवाह रवैया पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों से तेज आवाज निकालते हुए सड़क पर स्टंट और रफ्तार दिखाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

तेज आवाज और स्टंट से बिगड़ रहा पर्यटन स्थल का माहौल

वहीं इसे लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइकर्स गैंग के सदस्य तेज रफ्तार में बाइक चलाने के साथ मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल कर अनावश्यक शोर मचा रहे हैं. इससे न केवल पर्यटकों का सुकून भंग हो रहा है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें बाइकर्स नियमों की अनदेखी करते दिखाई दे रहे हैं.

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

मैनपाट में लगातार सामने आ रही घटनाओं के बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाइकर्स पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है. इसे लेकर मैनपाट पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों पर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मैनपाट का शांत और सुरक्षित पर्यटन वातावरण बना रहे.

ज़रूर पढ़ें