CG News: दो महीने में ही हुआ संतोष कुमार देवांगन का तबादला, विजय दयाराम GPM कलेक्टर बनाए गए

GPM Collector Vijay Dayaram: कलेक्टर के तौर पर विजय दयाराम की पहली पोस्टिंग बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में हुई थी. बलरामपुर के बाद विजय दयाराम बस्तर जिले के कलेक्टर बने. बस्तर में उन्होंने नक्सल समस्या के बीच शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव भी संपन्न करवाया.
ias vijay dayaram has been appointed gpm district collector

IAS विजय दयाराम और संतोष देवांगन

GPM Collector Vijay Dayaram: छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार (8 जुलाई 2026) को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. सबसे अधिक चौंकाने वाला तबादला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हुआ है. दो महीने पहले ही जिले की कमान संभालने वाले कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन का तबादला कर दिया गया है. उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ कर दिया गया है.

2015 बैच के IAS अधिकारी हैं विजय दयाराम

सरकार ने एक बार फिर तेज तर्रार अधिकारी माने जाने वाले विजय दयाराम को मैदानी जिम्मेदारी दी है. संतोष देवांगन के बाद अब 2015 बैच के IAS अधिकारी विजय दयाराम GPM जिले के नए कलेक्टर होंगे. इससे पहले विजय तकनीकी शिक्षा विभाग के संचालक की जिम्मेदारी निभा रहे थे. विजय दयाराम छत्तीसगढ़ कैडर के 2015 बैच के आईएएस हैं. मैदानी स्तर पर कार्य करने का उन्हें काफी अनुभव है.

कलेक्टर के तौर पर विजय दयाराम की पहली पोस्टिंग बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में हुई थी. बलरामपुर के बाद विजय दयाराम बस्तर जिले के कलेक्टर बने. बस्तर में उन्होंने नक्सल समस्या के बीच शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव भी संपन्न करवाया. साथ ही उन्होंने नवाचार करते हुए.

गाना गाने का शौक है

विधानसभा चुनाव में महिलाओं से ही पूरी मतगणना करवाई. विजय दयाराम एक अच्छे गायक भी हैं. कर्नाटक में जन्मे विजय दयाराम ने स्थानीय हल्बी भाषा में गाना गाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था.

राजनांदगांव में मिली पहली पोस्टिंग

IAS अधिकारी विजय दयाराम के मैदानी अनुभव को लेकर बात करें तो छत्तीसगढ़ कैडर मिलने के बाद मैदानी प्रशिक्षण के लिए उनकी पहली पोस्टिंग राजनांदगांव जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर हुई. इसके बाद में बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज अनुविभाग के एसडीएम बने. थोड़े समय के लिए वाड्रफनगर के एसडीएम बने.

ये भी पढ़ें: CG News: भरण-पोषण से बचने पिता ने मां को झूठे केस में भेजवाया जेल, बेटियों ने लगाए आरोप, महिला आयोग की अध्यक्ष ने जांच के दिए निर्देश

बिलासपुर जिले में एडिशनल कलेक्टर बने. उस समय अविभाजित बिलासपुर जिले में मरवाही के एडिशनल कलेक्टर रहते उन्होंने 2018 विधानसभा चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में मरवाही विधानसभा का चुनाव संपन्न करवाया था.

ज़रूर पढ़ें