बिलासपुर: दस्तावेज सही मिलने पर 23 संदिग्ध बांग्लादेशी रिहा, 2 को डिपोर्ट करने की तैयारी

बिलासपुर में बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों को रिहा कर दिया गया है. साथ ही 2 लोगों को वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी की जा रही है.
Bangladeshi Suspects

होल्डिंग सेंटर से बाहर आते लोग

बिलासपुर में बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों को रिहा कर दिया गया है. इन सभी के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पहले 19 लोगों को रिहा किया गया था इसके बाद अब 4 और को भी रिहा किया गया है. बाकी 2 लोगों को वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी चल रही है. इन सभी लोगों को रायपुर के होल्डिंग सेंटर में रखा गया था. पुलिस ने सबको बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र से पकड़ा गया था.

4 सितंबर को हिरासत में लिया गया था

दरअसल शुरूआती जांच और संदेह के चलते इन सभी 23 लोगों 4 सितंबर को पुलिस ने हिरासत में लेकर होल्डिंग सेंटर भेजा था. उनकी पहचान की पुष्टि के लिए पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के कलेक्टर (डीएम) से पत्राचार किया गया. डीएम की ओर से नियुक्त एडीएम ने इन सभी के दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट भेजी.

दो चरणों में किया गया रिहा

रिपोर्ट में जब दस्तावेजों का सत्यापन कर लिया गया तो सभी को दो चरणों में रिहा कर दिया गया. पहली रिपोर्ट मिलने के बाद 17 सितंबर को 19 लोगों को रिहा किया गया था. वहीं, 7 अक्टूबर को बाकी 4 लोगों की रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें भी छोड़ दिया गया.

इन लोगों ने ट्रिब्यूनल में अपील दायर की

जानकारी के मुताबिक, इन सभी लोगों ने अपने दस्तावेज पुलिस के सामने प्रस्तुत किए थे लेकिन उन्हें मान्य न करते हुए जांच कराई गई और बांग्लादेश भेजने की कार्रवाई करने की बात कही गई. इससे परेशान होकर इन लोगों ने ट्रिब्यूनल में अपील दायर की. इसके बाद पुलिस ने उनके दस्तावेज सत्यापन कराया और डिपोर्टेशन मैनुअल के नियमों के तहत उन्हें रिहा कर दिया गया. हालांकि ट्रिब्यूनल में उनकी अपील अभी विचाराधीन हैं.

ये भी पढ़ें-भिलाई के होटल में सनसनी: हरिराज होटल के बाथरूम में मिला स्पाइ कैमरा, आरोपी स्टाफ फरार… पुलिस जांच में जुटी

ज़रूर पढ़ें