वैभव सूर्यवंशी को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंचे दोनों भाई, उज्जवल ने शेयर किया वीडियो, आशीर्वाद के क्यूट अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ हैं. वैभव को सपोर्ट करने के लिए अब उनका पूरा परिवार लंदन पहुंच गया है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ हैं. वैभव को सपोर्ट करने के लिए अब उनका पूरा परिवार लंदन पहुंच गया है. बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है. इस वीडियो से छोटे भाई आशीर्वाद का क्यूट अंदाज वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

वैभव के बड़े भाई ने शेयर किया वीडियो

दरअसल 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की उम्र को देखते हुए बीसीसीआई ने उनके लिए विशेष व्यवस्था की थी. जिसके चलते युवा बल्लेबाज के माता-पिता को उनके साथ इंग्लैंड दौरे पर भेजा गया. अब वैभव के दोनों भाई भी इंग्लैंड पहुंच गए हैं. हाल ही में वैभव के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा गुड टाइम्स इन लंदन…

यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, इस टूर्नामेंट से नाम लिया वापस

वीडियो में कौन-कौन आया नजर?

उज्जवल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा इस वीडियो में राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर भी दिख रहे हैं. इस वीडियो में वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी और माता आरती सूर्यवंशी भी नजर आ रही हैं. बता दें, रोमी भिंडर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के साथ साए की तरह बने हुए हैं. रोमी अक्सर वैभव के माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं.

टीम इंडिया के लिए वैभव का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. वह 15 साल 99 दिनों की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि मैनचेस्टर में खेले गए अपने पहले मैच में वैभव कुछ खास कमाल नहीं कर सके और महज 14 रन ही बना सके. इसके बाद दूसरे मैच में वह सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए.

ज़रूर पढ़ें