Big Bash In India: भारत में पहली बार खेली जाएगी बिग बैश लीग, PM Modi ने किया ऐलान, इस दिन होगा मैच

First BBL Match Date: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खेल रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है. ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय टी20 लीग बिग बैश लीग अब पहली बार भारत में आयोजित होगी.
BBL

Big Bash League

First BBL Match Date: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खेल रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है. ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय टी20 लीग बिग बैश लीग अब पहली बार भारत में आयोजित होगी. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मेलबर्न में संयुक्त घोषणा करते हुए बताया कि इस साल दिसंबर में बिग बैश लीग (BBL) का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा.

क्या है बिग बैश लीग?

दरअसल बिग बैश लीग ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध टी20 लीग है, जिसका क्रेज आईपीएल की तरह ही है. भारत में भी इस लीग की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. यह पहला मौका है जब कोई विदेशी क्रिकेट लीग का आधिकारिक मैच भारत की सरजमीं पर आयोजित किया जाएगा. ऐसे में यह फैसला ऐतिहासिक माना जा रहा है. चेन्नई में होने वाला यह मुकाबला दिसंबर में होने वाले (G’Day Namaste’) कार्यक्रम का आकर्षण रहेगा. इससे दोनों देशों के बीच खेल, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का 12 साल बाद हुआ इतना बुरा हाल, इंग्लैंड से पिटकर नाम किए शर्मनाक रिकॉर्ड्स

कब होगा मुकाबला?

भारत में बिग बैश लीग के मुकाबले का ऐलान कर दिया गया है. इस लीग का पहला मुकाबला 12 दिसंबर 2026 को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई में होने वाले इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार 2 बजकर 40 मिनट से होगी. यह मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला जाएगा.

PM Modi ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया, जहां उन्होंने दोनों देशों में क्रिकेट के महत्व पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा,”भारत और ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है. यहां क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि जुनून है. क्रिकेट इन दोनों देशों को जोड़ता है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा MCG आकर वो अपने अंदर के स्पोर्टिंग स्पीरिट को महसूस कर पा रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें